Anirudh Ravichander Kavya Maran Wedding Details: तमिल सिनेमा के रॉकस्टार म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी को लेकर इंटरनेट का पारा हाई हो चुका है. सालों तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखने के बाद यह पावर कपल ग्रीस की हसीन वादियों में शाही अंदाज में सात फेरे लेने जा रहा है. 11 नवंबर (11:11) के शुभ संयोग पर होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए रजनीकांत समेत साउथ और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां ग्रीस पहुंच चुकी हैं.
11 नवंबर को ग्रीस में लेंगे फेरे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिरुद्ध और काव्या के विवाह के कार्यक्रम 10 नवंबर से ग्रीस में शुरू हो रहे हैं. मुख्य शादी 11 नवंबर को होगी, जिसे ’11:11′ के खास संयोग के कारण बेहद शुभ माना जा रहा है. वहीं 16 अक्टूबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के आधिकारिक हैंडल से पुष्टि की गई थी कि कपल का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.
रजनीकांत और दिग्गज हस्तियां पहुंचीं ग्रीस
अनिरुद्ध के रिश्ते में मौसा लगने वाले सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ ग्रीस रवाना हो चुके हैं. चेन्नई एयरपोर्ट पर उनके साथ तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को भी देखा गया, जो इस शादी का हिस्सा बनने के लिए रवाना हुए हैं.
पीएम मोदी से लेकर शाहरुख खान तक गेस्ट लिस्ट में शामिल
साल 2026 की इस सबसे बड़ी शादी में देश की नामचीन हस्तियों को न्योता भेजा गया है. गेस्ट लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय, शाहरुख खान, नयनतारा, धनुष, अल्लू अर्जुन, शिवकार्तिकेयन, ए.आर. रहमान, अजित कुमार और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार का नाम शामिल बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल लिस्ट सामने नहीं आई है.
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन?
अनिरुद्ध रविचंदर एक्टर रवि राघवेन्द्र के बेटे और रजनीकांत के रिश्तेदार हैं. उन्होंने ‘जवान’, ‘जेलर’, ‘विक्रम’ और ‘वाय दिस कोलावेरी डी?’ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों और म्यूजिक से अपनी पहचान बनाई है. वहीं काव्या मारन ‘सन ग्रुप’ के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर के रूप में लोकप्रिय हैं.
शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेगा अनिरुद्ध का संगीत
‘जवान’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अनिरुद्ध को शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ के लिए भी साइन किया गया था. हालांकि बिजी शेड्यूल के चलते संगीत का मुख्य काम सचिन-जिगर को दिया गया, लेकिन अनिरुद्ध का तैयार किया एक गाना और उनका बीजीएम (BGM) फिल्म में बरकरार रखा जाएगा.