Tuesday, 10 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shaji Kumar Death: 57 की उम्र में मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का निधन, पृथ्वीराज सुकुमारन हुए भावुक

मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली. उनके अचानक निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

shaji kumar cinematographer
मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 साल की उम्र में निधन, Photo Credit- Social Media

Shaji Kumar Death: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली. उनके अचानक निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है.

मलयामल सिनेमा के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर

शाजी कुमार मलयालम सिनेमा के जाने-माने सिनेमैटोग्राफर थे. उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों के जरिए दर्शकों को यादगार विजुअल्स दिए. निधन से पहले भी वह अपने काम में बिजी थे और अलप्पुझा में अभिनेता दिलीप की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

---विज्ञापन---

शूटिंग के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाजी कुमार फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में अलप्पुझा के एक होटल में ठहरे हुए थे. शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने इसकी जानकारी फिल्म के निर्देशक उल्लास कृष्णा को दी, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

रविवार को बिगड़ी ज्यादा तबीयत

बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था. वह बातचीत भी कर पा रहे थे, लेकिन रविवार रात फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उनका निधन हो गया.

---विज्ञापन---

पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी भावुक श्रद्धांजलि

शाजी कुमार के निधन से अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी काफी दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर दिवंगत सिनेमैटोग्राफर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘रेस्ट इन पीस शाजी चीता, आप हमेशा सिनेमा में मेरे सफर का एक बड़ा हिस्सा रहेंगे. विजुअल्स, यादों और सीख के लिए धन्यवाद.’

केरल के सीएम ने जताया शोक

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने भी उनके निधन पर दुख जताया. वहीं FEFKA डायरेक्टर्स यूनियन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मलयालम सिनेमा में उनके योगदान को याद किया.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से बनाई खास पहचान

तिरुवनंतपुरम में जन्मे शाजी कुमार ने अपने करियर में कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया. उनकी फिल्मों में ‘नरन’, ‘पुलिमुरुगन’, ‘रामलीला’, ‘ओडियन’, ‘मधुरा राजा’, ‘इट्टीमानी: मेड इन चाइना’, ‘नाइट ड्राइव’, ‘बांद्रा’ और ‘थुदरुम’ शामिल हैं.

उनका फिल्मों में योगदान हमेशा किया जाएगा याद

हाल ही में उन्होंने मोहनलाल की फिल्म ‘अथिमनोहरम’ के लिए भी सिनेमैटोग्राफी की थी. उनके परिवार में पत्नी स्मिता और दो बेटे आर्यन और सूर्या हैं. उनका अंतिम संस्कार शाम 7 बजे पेरुंबवूर स्थित उनके आवास पर किया जाएगा. शाजी कुमार का यूं अचानक चले जाना मलयालम सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2026 11:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो