Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पति से धोखा खाते ही गुस्से से आग बबूला हुईं ‘बिग बॉस’ की ये हसीना, चिल्ला-चिल्ला के फैंस को सुनाई आपबीती

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' नाम से मशहूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुकी चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक वीडियो में अपने पति पर चीटिंग के गंभीर आरोप लगाते हुए चंद्रिका रोती नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

VIRAL Vada Pav Girl Chandrika Dixit

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से फेमस हुईं चंद्रिका दीक्षित इन दिनों सुर्खियों में आ गई है. चंद्रिका सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में चंद्रिका रोते हुए अपने पति को लेकर एक बड़ा खुलासा करती नजर आ रही हैं. वीडियो में चंद्रिका अपने पति यश दीक्षित पर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं. वो बताती हैं कि उनके पति ने उनको धोखा दिया है.

पति पर लगाएं गंभीर आरोप

चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए अपने पति के अफेयर के बारे में बताती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं कि, ‘दुनिया को क्या दिखाना है, हमारे लड़ाई-झगड़े. दो महीने से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं पता है. दो महीने से ज्यादा हो गया है नहीं बोल रही थी. मैं दिखाऊं.’ चंद्रिका मोबाइल में कुछ चैट्स और तस्वीरें दिखाते हुए काफी इमोशनल नजर आती हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर चंद्रिका का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है. वीडियो में आगे रोते हुए चंद्रिका कहती हैं, ‘मैं काम कर रही हूं घर संभाल रही हूं दुकान संभाल रही बच्चा संभाल रही हैं और आप ये सब कर रहे हो. किससे पूछकर कर रहे हो. जो लड़की आपके आगे पीछे घूम रही है कि मेरा पति मेरा प्यार उसे छोड़कर…फोटो इससे भी कहीं ज्यादा है मेरे पास, जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं. मैं काम नहीं कर पा रही हूं कुछ नहीं कर पा रही हूं क्यों?’

First published on: Feb 02, 2026 04:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola