Bhojpuri Bawal: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेती है, लेकिन इस बार निरहुआ आम्रपाली का दिल दुखाते नजर आए, जिसने दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया, दरसअल एक नए शो के प्रोमो में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने कुछ ऐसा कह दिया कि आम्रपाली के आंसू छलक पड़े. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
क्या है मामला?
भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे इन दिनों अपने नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. शो का नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस प्रोमो में आम्रपाली अपने बढ़ते वजन को लेकर किए गए कमेंट्स से इमोशनल होती नजर आईं. उनका भावुक अंदाज देखकर फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए.
नए शो का आगाज
जियो हॉटस्टार पर शुरू होने जा रहे रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में आम्रपाली दुबे की शानदार एंट्री दिखाई जाती है. इसके बाद बातचीत का ऐसा सिलसिला शुरू होता है, जो उन्हें भावुक कर देता है.
प्रोमो देख फैंस एक्साइटेड
प्रोमो में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आम्रपाली से कहते हैं, ‘आप इतनी सुंदर दिखती हो, बस थोड़ा वजन कम कर लो.’ इसके बाद उनकी मां भी उनसे हेल्थ पर ध्यान देने और फिटनेस पर काम करने की सलाह देती हैं.
आम्रपाली नहीं छिपा पाईं भावनाएं
लगातार एक जैसी बातें सुनने के बाद आम्रपाली अपनी भावनाएं छिपा नहीं पातीं. वह कहती हैं कि उन्हें यह सब सुनकर बुरा लगता है, क्योंकि हर कोई उनसे सिर्फ एक ही बात कहता है, ‘वजन कम कर लो.’ यह कहते हुए वह काफी भावुक नजर आती हैं. प्रोमो में उनका यह इमोशनल पल लोगों का ध्यान खींच रहा है.
सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन्स की बाढ़
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने आम्रपाली का खुलकर समर्थन किया. कई यूजर्स ने लिखा कि वह जैसी हैं, वैसी ही बेहद खूबसूरत हैं. एक फैन ने कमेंट किया, ‘अब भोजपुरी क्वीन की असली जिंदगी देखने को मिलेगी.’ वहीं दूसरे ने लिखा, दीदी, आप बिल्कुल मत रोइए, आप हमें हमेशा अच्छी लगती हैं.’ कई लोगों ने यह भी कहा कि शो की ऐसी सच्ची और भावुक बातचीत ही इसे देखने लायक बनाएगी.
प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता
‘भोजपुरी बवाल’ का यह प्रोमो दर्शकों के बीच पहले ही उत्सुकता बढ़ा चुका है. शो में सितारों की निजी जिंदगी, मजेदार टास्क, भावुक पल और कई अनसुने किस्से देखने को मिलेंगे. यही वजह है कि भोजपुरी दर्शक इसके प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कब और कहां होगा स्ट्रीम?
बता दें कि ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रीमियर 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में आम्रपाली दुबे और बाकी सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े और कौन-कौन से राज दर्शकों के सामने खोलते हैं.