Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी का पॉपुलर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ 11 साल बाद हो रहा बंद? शिल्पा शिंदे ने किया बड़ा खुलासा

TV Show Bhabiji Ghar Par Hai: टीवी के पॉपुलर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के फैंस को एक बड़ा झटका लगने जा रहा है. दरअसल करीब 11 साल बाद यह टीवी शो अब बंद होने जा रहा है. हालांकि फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेकर्स ने फैंस को एक तोहफा भी दिया है.

---विज्ञापन---

Bhabiji Ghar Par Hai TV Show: छोटे पर्दे का सबसे चहेता कॉमेडी शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ पिछले 11 सालों से ऑडियंस को खूब गुदगुदा रहा है, लेकिन अब इस शो को लेकर एक ऐसी खबर आई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. विभूति जी की ‘नल्लापंथी’ और अंगूरी भाभी के ‘सही पकड़े हैं’ वाले इस शो के बंद होने की चर्चाएं तेज हैं. इस खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है. हालांकि, असल कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट है.

टीवी से विदाई, ओटीटी पर एंट्री

तमाम अटकलों के बीच यह साफ हो गया है कि ‘भाबी जी घर पर हैं’ टीवी स्क्रीन से ऑफ-एयर होने जा रहा है. लेकिन फैंस को मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शो पूरी तरह खत्म नहीं हो रहा. मेकर्स ने इसे डिजिटल युग के साथ कदम मिलाते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर शिफ्ट करने का फैसला किया है.

---विज्ञापन---

शिल्पा शिंदे ने लगाई मुहर

शो की ओरिजिनल ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शो अब सीमित फॉर्मेट (सीजन वाइज) में ओटीटी पर उपलब्ध होगा. शिल्पा ने यह भी साझा किया कि वह दिसंबर 2025 में ही शो में वापसी कर चुकी हैं, हालांकि कई दर्शकों को अभी भी उनकी वापसी की पूरी जानकारी नहीं है.

‘पुराना अंदाज’ लौटने की तैयारी

शो के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जाने का एक बड़ा कारण इसकी ओरिजिनल आत्मा को वापस लाना है. शुरुआती सालों में यह शो दो पड़ोसी कपल्स के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक और ‘ताका-झांकी’ के लिए मशहूर था. समय के साथ कहानी पटरी से उतर गई थी, लेकिन अब ओटीटी पर मेकर्स उसी पुराने और असली मजाकिया अंदाज को वापस लाने की योजना बना रहे हैं.

---विज्ञापन---

दर्शकों के लिए क्या बदलेगा?

टीवी पर यह शो एक डेली सोप की तरह चलता था, लेकिन ओटीटी पर यह सीजन दर सीजन आगे बढ़ेगा. इसका मतलब है कि अब दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर अपनी सुविधा के अनुसार शो के एपिसोड्स कभी भी देख सकेंगे. शिल्पा शिंदे के अनुसार, इससे नई पीढ़ी के दर्शक भी इस कल्ट कॉमेडी से जुड़ पाएंगे.

वापसी को लेकर शिल्पा की हैरानी

इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने इस बात पर हैरानी जताई कि सोशल मीडिया पर लोग अभी भी उनसे शो में लौटने की गुहार लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं पहले ही वापस आ चुकी हूं, लेकिन शायद लोगों को पता नहीं चला. अब ओटीटी पर आने से कहानी में नयापन आएगा और मैं इस डिजिटल सफर को लेकर काफी उत्साहित हूं.”

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2026 03:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola