Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The 50 Winner: शिव ठाकरे ने जीता ‘The 50’ का ताज, इस फैन को दिए इनामी राशि 50 लाख

The 50 Winner: रियलिटी शो 'द 50' के विनर का नाम सामने आ चुका है. शिव ठाकरे 'द 50' की जंग जीत चुके हैं.

Shiv Thakare

The 50 Winner: टीवी रियलिटी शो The 50 का विनर मिल गया है. अब आधिकारिक रूप से शिव ठाकरे ने ‘द 50’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और 50 लाख रुपये प्राइज मनी उन्होंने बाद में अपने एक फैन को दे दिया. शो के फिनाले तक शिव ने अपनी खास जगह बनाई रखी और आखिरी में वो विनर बने.

पॉपुलर रियलिटी शो ‘द फिफ्टी’ का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ. ये शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स ने लायन पैलेस में एंट्री ली थी. यहां रोजाना अलग-अलग टास्क करने होते थे. कुल 50 में से पांच कंटेस्टेंट्स फिनाले एपिसोड तक पहुंचने में कामयाब रहे. शो में टीवी, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट की दुनिया के 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे.

---विज्ञापन---

शिव ठाकरे ने जीता ‘The 50’ का ताज

The 50 शो के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे विनर बने हैं. उनके साथ फिनाले में मिस्टर फैसु, काका जी, रजत दलाल और कृष्णा श्रॉफ मुकाबले में थे. बता दें शिव ठाकरे ‘द फिफ्टी’ के पहले बिग बॉस मराठी 2 भी जीत चुके हैं. वहीं, बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर अप रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैन्स शिव को जीतने की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं.

इस फैन के नाम किए 50 लाख

ग्रैंड फिनाले में जीतने के बाद शिव को ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का चेक मिला, जिसे शो के फॉर्मेट के मुताबिक, विजेता के रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से एक को ग्रैंड प्राइज मनी मिली. शिव ने आने फैन सीताराम प्रह्लाद अघाव के नाम राशि कर दी. बता दें कि सेमी-फाइनल एपिसोड का टास्क रजत दलाल, प्रिंस नरूला, शिव, फैसु, अर्चना गौतम, मनीषा रानी, नेहा चुडासमा, रिद्धि डोगरा, उर्वशी ढोलकिया, काका और कृष्णा के बीच हुआ था, जिसके बाद प्रिंस ने फिनाले का टिकट जीता, लेकिन बाद में उन्होंने ये मौका शिव को दे दिया, जिससे शिव फाइनलिस्ट बन गए.

First published on: Mar 22, 2026 11:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola