Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुमोना चक्रवर्ती ने कराई सर्जरी, खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी एक्ट्रेस, जानें कैसी है अब तबियत

Sumona Chakravarti Opens Up on Surgery: एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी करवाई है. जिसके बारे में उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया है.

---विज्ञापन---

Sumona Chakravarti Opens Up on Surgery: टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती इस समय अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी करवाई है. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. उन्होंने बताया कि वो पिछले काफी समय से एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित थी. कई सालों तक इस बीमारी से जूझने के बाद जब तकलीफ कंट्रोल के बाहर हो गई को उन्होंने इसकी सर्जरी करवा ली. इसके साथ एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में कई और बातें कही है. चलिए जानते हैं इस पोस्ट में और क्या-क्या है.

फैंस के नाम एक लंबा मैसेज

सुमोना चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस के नाम एक लंबा मैसेज लिखा है, जिस पर लोगों के अलग-अलग पॉइंट ऑफ व्यू सामने आए. सुमोना ने शुरुआत में लिखा, ‘हेलो! लंबे समय बाद वापसी करके बहुत खुशी हो रही है. पिछले दो महीनों से मैं दुनिया से कटी हुई थी. मैंने जानबूझकर सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी. 4 मई को मेरी एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी हुई, जो कई सालों की कोशिशों के बावजूद दुर्भाग्यवश बहुत बढ़ गई थी. मुझे लगता है कि अब इससे छुटकारा पाने का समय आ गया था.’

आज मैं ईमानदारी से…

सुमोना चक्रवर्ती ने आगे लिखा, ‘मैंने पिछले दो महीने फिजिकली और मैंटली तौर से पूरी तरह से ठीक होने में बिताए हैं. आज मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि मैं ठीक हूं. बल्कि, बहुत अच्छी हूं. मेरी डॉक्टर और उनकी टीम मेरे लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं. मुझे ठीक करने, मेरा ख्याल रखने और मेरी तकलीफ को समझने के लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी. जब कोई और मेरी मदद नहीं कर पा रहा था, तब उन्होंने इसे समझा. मैं यह सब प्रमोशन या सिम्पथी के लिए नहीं, बल्कि इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि इस घटना ने लाइफ को लेकर मेरे पर्पेक्टिव में एक बड़ा बदलाव ला दिया है.’

First published on: Jul 05, 2026 02:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola