Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे ने करवाया शुद्धिकरण, मंगेतर संग फोटोज वायरल

Ayushmaan Sethi: अर्चना पूरन सींग के बेटे आयुष्मान सेठी हाल ही में अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ बाली में वेकेशन एन्जॉय करते नजर आए. कपल ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं

---विज्ञापन---

Ayushmaan Sethi: मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी इन दिनों बाली में अपनी मंगेतर समीक्षा शेट्टी के साथ एन्जॉय कर रहे हैं. हाल ही में समीक्षा ने अपनी इस ट्रिप से सोशल मीडिया पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर किए हैं.

अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ मंदिर में पूजा की और वहां की परंपरा के हिसाब से शुद्धिकरण भी कराया. अपने व्लॉग में आयुष्मान ने बताया कि वो बाली के तिर्ता एम्पुल मंदिर गए थे, जहां एक ‘वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी’ की जाती है. दोनों ने वहां के पारंपरिक कपड़े पहने और शुद्धीकरण कराया. इसकी फोटोज भी कपल ने शेयर की हैं.

---विज्ञापन---

बाली में आयुष्मान-समीक्षा

अपने सोशल मीडिया पर आयुष्मान सेठी की मंगेतर समीक्षा शेट्टी ने कई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में आयुष्मान और समीक्षा शेट्टी शुद्धिकरण की पूजा में बैठे दिखाई दे रहे हैं. दोनों पारंपरिक परिधान में आंखे बंद कर घुटनों के बल बैठा दिखाई दे रहा है. दूसरी तस्वीर में दोनों साथ खड़े पोज देते नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में अगरबत्ती और फूल भी दिखाई दे रहा है.

आयुष्मान सेठी ने समीक्षा संग करवाया शुद्धिकरण

तस्वीरों के साथ ही समीक्षा शेट्टी ने वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में आयुष्मान फूल अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में आयुष्मान दोनों हाथों से थम्ब्स अप करते नजर आ रहे हैं. कपल ने साथ में मिलकर बाली में शुद्धिकरण संस्कार की प्रक्रिया पूरी की. तस्वीरों में दोनों मुस्कुराकर पोज दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

आयुष्मान और समीक्षा ने बाली स्थित तिर्ता एम्पुल मंदिर में शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की. यहां एक पवित्र जलाशय स्थित है. मान्यता है कि इसमें नहाने से आत्मा का शुद्धिकरण हो जाता है. इसी परंपरा को कपल ने यहां निभाया. इस पूरे ट्रिप की फोटोज शेयर करते हुए समीक्षा ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारा पहला ब्लॉग. ये हमारे जीवन के सबसे बेहतरी 48 घंटे थे.’ समीक्षा की इस पोस्ट को कई सेलेब्स और फैंस ने पसंद किया है.

अर्चना पूरन सिंह के बेटे

बता दें अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने 1992 में शादी की थी. उनके दो बेटे हैं. बड़े बेटे आर्यमान सेठी का जन्म 1996 में हुआ, जबकि 1998 में उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी का जन्म हुआ था.

First published on: Jul 27, 2026 02:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola