Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan की भतीजी की पहली झलक,Arbaaz Khan-Sshura संग दिखी नन्ही Sipaara! चर्चा में Viral फोटो

सोशल मीडिया संसेशन बन गई है खान खानदान की लाडली और सलमान खान की नन्ही भतीजी सिपारा, वजह ये तस्वीर है जिसकी अब हर जगह हो रही है चर्चा। अरबाज़ खान और शूरा की 7 महीने की बेटी सिपारा का पहली बार दीदार हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर खान परिवार की प्रिसेंस सिपारा की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 2, 2026 14:00
Share :
Arbaaz Khan

सोशल मीडिया संसेशन बन गई है खान खानदान की लाडली और सलमान खान की नन्ही भतीजी सिपारा, वजह ये तस्वीर है जिसकी अब हर जगह हो रही है चर्चा। अरबाज़ खान और शूरा की 7 महीने की बेटी सिपारा का पहली बार दीदार हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर खान परिवार की प्रिसेंस सिपारा की तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है। वायरल फोटो में अरबाज़ खान अपनी बेटी को गोद में लिये खड़े हैं कैमरों को पोज़ देती सिपारा खुल कर मुस्कुरा रही हैं। बगल में ही शूरा भी खड़ी हैं। अरबाज़-शूरा और सिपारा तीनों ने ही आउटफिट क्लर ट्विनिंग की हुई है। मां-बेबी मैंचिंग कपड़ों में हैं। पहली झलक में ही ये फोटो सभी का दिल चुरा लेती हैं, हैरानी की बात तो ये है कि अरबाज़ खान और शूरा ने अभी तक ऑफिशियली अपनी नन्ही लाडली की झलक नहीं दिखाई है। ना तस्वीर ना कोई पब्लिक अपीरियेंस अरबाज़ और शूरा ने अपनी नन्हीं सिपारा का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। ऐसे में जैसे ही 7 महीने की सिपारा की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई तो सोशल मीडिया की दुनिया में हल्ला मच गया। गोल-मटोल गाल और सितारों सी चमकती आंखों वाली सिपारा की पहली झलक देख फैंस दिल हार बैठे सोशल मीडिया पर सिपारा की क्यूटनेस के कसीदे पढ़े जाने लगे इतना ना ही नहीं अरबाज़ और शूरा की सिपारा की तुलना रणबीर-आलिया की राहा की क्यूटनेस से की जाने लगी।

First published on: May 02, 2026 02:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola