Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef के जजों ने क्यों रिजेक्ट की ऊषा नाडकर्णी की डिश? फराह खान ने दी नसीहत

Celebrity MasterChef में फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार ने पवित्र रिश्ता की उषा नाडकर्णी की डिश रिजेक्ट कर दी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Celebrity MasterChef: सोनी चैनल के शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी के मशहूर कंटेस्टेंट्स शो में कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में पवित्र रिश्ता की उषा नाडकर्णी की डिश को जजों ने रिजेक्ट कर दिया। यहां तक की फराह खान और रणवीर बरार ने तो उनकी डिश को टेस्ट करने से भी इनकार कर दिया। साथ ही फराह ने उषा को नसीहत भी दी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

दीपिका ने जीता इम्यूनिटी पिन

शो में सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स अपनी कुकिंग से जज फराह, विकास और रणवीर को इंप्रेस करते हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने शेफ विकास खन्ना की डिश को हुबहू बनाकर इम्युनिटी पिन अपने नाम किया था। साथ ही जजों ने उनकी तारीफ भी की थी। वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें जजों ने उषा नाडकर्णी के खाने पर सवाल उठाया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन है एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड? पहली बार अपने रिलेशनशिप पर बोले – ‘एक पार्टनर…’

उषा की डिश क्यों हुई रिजेक्ट?

उषा से फराह उनके डिश पर सवाल करती नजर आ रही हैं। वो पूछती हैं कि आपने क्या बनाया है? इस पर ऊषा बताती हैं कि उन्होंने फ्राइड चिकन बनाया। इसके बाद जज फराह और रणवीर उनकी डिश को टेस्ट तक भी नहीं करते। जब ऊषा उनसे पूछती हैं कि उन्होंने टेस्ट क्यों नहीं किया? इस पर रणवीर जवाब देते हैं, ‘आपनी डिश पूरी कच्ची है। हम खाएंगे तो बीमार हो जाएंगे।’

---विज्ञापन---

क्या बोलीं फराह खान?

वहीं जज उनकी डिश को रिजेक्ट कर देते हैं। इस पर उषा अपनी डिश का बचाव करते हुए कहती हैं, ‘मैंने पके हुए चिकन को जांचने के लिए उसे चाकू से छुआ था।’ इस पर फराह भी उषा को नसीहत देती नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘जब शेफ चेक करने के लिए आते हैं तो आपको उनकी बात सुननी चाहिए। आप कभी-कभी सुनती नहीं हैं।’

---विज्ञापन---

शो में शामिल ये कंटेस्टेंट्स

बता दें पिछले हफ्ते ही सेलेब्रिटी मास्टर शेफ की शुरुआत हुई। इसमें टीवी की फेमस एक्टर्स ने भाग लिया। इनमें तेजस्वी प्रकाश, अर्चना गौतम, उषा नादकर्णी, निक्की तंबोली, अभिजीत सावंत, राजीव अदातिया, कविता सिंह, फैसल शेख, चंदन प्रभाकर और गौरव खन्ना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Welcome Home समेत ये हैं 5 सबसे Disturbing क्राइम-थ्रिलर फिल्में, जो आपको अंदर तक झकझोर देंगी

---विज्ञापन---
First published on: Feb 06, 2025 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola