---विज्ञापन---

क्लब में हुई मारपीट में बिगड़ा Splitsvilla की इस हसीना का हुलिया, टूटे दांत देख फैंस के बीच मचा हंगामा

स्प्लिट्सविला 16 की ये खूबसूरत कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया स्टार इन दिनों सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है, क्योंकि उनकी ये तस्वीरें जब फैंस के सामने आई, तो वो हैरान और परेशान हो गए, आइए जानते हैं, पूरा मामला क्या है?

MTV Splitsvilla 16 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया स्टार प्रीत सिंह (Preet Singh) इन दिनों एक चौंकाने वाली घटना को लेकर चर्चा में हैं. मुंबई के एक क्लब में उनके साथ हुई मारपीट ने फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है. बताया जा रहा है, कि प्रीत अपनी एक दोस्त के साथ क्लब में एंजॉय कर रही थीं, तभी अचानक एक लड़की ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए, कि उन्हें क्लब में एंट्री कैसे मिली? मामूली बहस कुछ ही मिनटों में इतना बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

क्यों हुआ प्रीत पर हमला?

प्रीत के मुताबिक, उस लड़की के साथ मौजूद एक लड़के ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में प्रीत को गंभीर चोटें आई हैं. उनका चेहरा बुरी तरह सूज गया है, और एक दांत भी टूट गया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी हालत साफ नजर आ रही है. सूजी हुई आंखें और चेहरे पर चोट के निशान देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं.

---विज्ञापन---

प्रीत ने पोस्ट शेयरकर उठाए सवाल

प्रीत ने इस घटना को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा. उन्होंने कहा, कि उन्होंने हमेशा सुना था, कि मुंबई लड़कियों के लिए सेफ शहर है, लेकिन उनके साथ जो हुआ, उसने उन्हें अंदर तक हिला दिया है. उन्होंने लिखा कि वो अभी भी सदमे में हैं, और समझ नहीं पा रही हैं, कि कोई इस तरह सार्वजनिक जगह पर हमला कैसे कर सकता है?

---विज्ञापन---

लोगों का फूटा गुस्सा, कर रहे ये मांग

प्रीत के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. फैंस लगातार उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं. कई यूजर्स ने इस घटना को पब्लिक सेफ्टी से जोड़ते हुए सवाल भी उठाए हैं. बता दें, कि प्रीत सिंह अपनी बेबाक और बोल्ड पर्सनैलिटी के लिए जानी जाती हैं.

---विज्ञापन---

फिर उठे महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, और उनके फोटोज-वीडियोज अकसर वायरल होते रहते हैं. रियलिटी शो में भी उनका ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था. बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर सेलेब्रिटीज की सुरक्षा और पब्लिक प्लेसेज में महिलाओं की सेफ्टी को लेकर बहस छेड़ दी है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं, कि प्रीत जल्द ठीक हों और इस मामले में सही दिशा में जांच हो.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 28, 2026 01:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.