Tuesday, 7 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली TV एक्ट्रेस कौन? 23 की उम्र में करोड़ों की मालकिन

India's Highest Paid TV Actress: टीवी की एक्ट्रेस ने महज 23 साल की उम्र में कमाई के मामले में बड़े-बड़े एक्टर्स को मात दे दी है। आइए आपको भी बताते हैं हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

India’s Highest Paid TV Actress: भारतीय टीवी सीरियल्स देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में देखे जाते हैं। इसी से कुछ एक्टर्स काफी फेमस हो जाते हैं। दुनिया भर से इन्हें प्यार मिलता है। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस ऐसी है जिसने बेहद छोटी उम्र में कमाई के मामले में बड़े-बड़े टीवी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। महज 23 साल की उम्र में वो करोड़ों की मालकिन हैं। अपनी एक्टिंग और लुक्स से वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस बन गई हैं। अब आप भी सोच में डूब गए होंगे कि आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर वो कौन-सी एक्ट्रेस है जो अपने टैलेंट से करोड़ों की मालकिन हैं?

यह भी पढ़ें: Dhanush की ‘रांझणा’ के डायलॉग पर Kriti Sanon का पलटवार, देखें सिरफिरी प्रेमिका का खतरनाक इश्क

---विज्ञापन---

फैन फॉलोइंग में शाहरुख खान को पछाड़ा

23 साल की उम्र में जन्नत जुबैर टीवी की स्टार बन गई हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जन्नत की पॉपुलैरिटी में बड़ा उछाल आया है। सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में उन्होंने बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। जन्नत के 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं शाहरुख खान के 47.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

इन सीरियल्स में किया काम

जन्नत ने टीवी की दुनिया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। इसके साथ-साथ वो फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके ‘ना रहे तेरा कागज कोरा’, ‘फुलवा’ और ‘तू आशिकी’ जैसे टीवी सीरियल से जाना जाता है। वहीं साल 2022 में उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में भाग लिया था। इसमें उन्होंने एक एपिसोड के 18 लाख रुपये चार्ज किए थे। वहीं उन्हें लाफ्टर शेफ में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने प्रति एपिसोड 2 लाख रुपये लिए थे।

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस की नेटवर्थ कितनी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उनके स्टारडम में उछाल आया। जहां इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 49.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं तो वहीं यूट्यूब पर भी उनके 6.37 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कमाई प्रति पोस्ट 1.5 से 2 लाख रुपये के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 25 करोड़ है।

यह भी पढ़ें: KBC 16 के सेट पर अमिताभ को क्यों आई GenZ की याद? कंटेस्टेंट के सामने जताई फिक्र

---विज्ञापन---
First published on: Jan 29, 2025 10:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola