Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फेमस टीवी एक्टर ने बचपन की दोस्त संग लिए सात फेरे, मेहमानों के सामने ही परवान चढ़ा प्यार

TV Actor Wedding: फेमस टीवी एक्टर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त संग शादी ली है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: May 2, 2026 18:05
Share :

TV Actor Wedding: फेमस टीवी एक्टर आकाश मखीजा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और बचपन की दोस्त संग शादी ली है. एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ‘साढ़े साती’ और ‘हर मर्द का दर्द’ जैसे शो से घर-घर में अपनी पहचान बना चुके आकाश मखीजा सरगम ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके फैंस को ये खुशखबरी दी है. वायरल हो रही शादी की तस्वीरों में आप इस नवविवाहित जोड़े के प्यार को मेहमानों के सामने ही परवान चढ़ते हुए देख सकते हैं. शादी की एक तस्वीर में आकाश और उनकी दुल्हन रोशनी सबके सामने ही एक दूसरे को लिप लॉक किस करते दिखाई दे रहे हैं.

आकाश मखीजा ने शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, ‘हमारी कहानी तो हमारे मिलने से बहुत पहले ही लिखी जा चुकी थी. हमारे सद्गुरु की मौजूदगी में हमने निरंकारी लावन के जरिए हमेशा साथ रहने का वादा किया. बस फिर क्या था?’ अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: May 02, 2026 06:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola