Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पहलगाम हमले के 1 दिन पहले तक कश्मीर में थे दीपिका-शोएब, कपल ने फैंस को दिया अपडेट

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से एक दिन पहले टीवी के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम कश्मीर में ही थे। कपल ने फैंस को अपडेट शेयर की है।

---विज्ञापन---

Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हर कोई सदमे में है। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से आतंकियों ने हत्या कर दी। इस पर पॉलिटिशियन से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने दुख जाहिर किया है। वहीं घटना से एक दिन पहले टीवी के मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम परिवार के साथ कश्मीर की वादियों में छुट्टियां मना रहे थे। पहलगाम की घटना के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए। अब कपल ने फैंस को अपडेट दिया है। आइए आपको भी बताते हैं कपल ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ कानूनी विवाद में फंसी, नेटफ्लिक्स पर क्यों हुआ मुकदमा दर्ज?

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर शेयर की थी वीडियो

दीपिका और शोएब ने हमले से दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर कश्मीर से वीडियो शेयर किया था। इसमें उनके साथ उनका बेटा रुहान भी नजर आ रहा है। इस वीडियो में दीपिका पहलगाम की खूबसूरत वादियां दिखा रही थीं। घटना के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए।

---विज्ञापन---

फैंस को दिया अपडेट

वहीं शोएब ने अब अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि दोस्तों आप हमारे लिए काफी चिंतित थे। हम सब सुरक्षित हैं और आज सुबह ही हम कश्मीर से निकले हैं और दिल्ली सही सलामत पहुंच गए हैं। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। हमारा नया व्लॉग जल्द ही आ रहा है।

---विज्ञापन---

पहलगाम में आतंकी हमला

बता दें बीते दिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने वहां पर घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसके बाद घाटी में चीख-पुकार मच गईं। वहीं इस घटना में 26 बेगुनाह पर्यटकों की जान चली गई। वहीं कई लोग घायल भी हो गए। इसके बाद से ही पूरे देश में गम का माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने इस पर दुख जाहिर किया। वहीं अमित शाह हाई लेवल मीटिंग करने के लिए कश्मीर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर मोहनलाल का इमोशनल नोट, तो अनुपम खेर के छलके आंसू; क्या बोले सेलेब्स?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2025 08:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola