Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ट्यूमर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ अस्पताल से लौटीं घर, टली सर्जरी, शोएब ने दी Health Update

दीपिका कक्कड़ इस वक्त ट्यूमर से जूझ रही हैं लेकिन उनकी सर्जरी कुछ दिनों के लिए टल गई है। उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए पति शोएब ने बताया है कि उन्हें घर ले आए हैं।

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही हैं। उनके लिवर में ट्यूमर पाया गया है, जिसे लेकर फैंस और परिवार दोनों ही काफी परेशान हैं। पति शोएब इब्राहिम लगातार सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए दीपिका की सेहत से जुड़ी हर जानकारी फैंस को दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राहत भरी खबर दी है कि दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और फिलहाल वह घर पर हैं। हालांकि उनकी सर्जरी अगले हफ्ते के लिए टाल दी गई है।

दीपिका कक्कड़ को ट्यूमर, लिवर में पाई गई गांठ

दीपिका कक्कड़ के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी कि उनके लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है, जो टेनिस बॉल के आकार का है। इसके बाद एक्ट्रेस को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी होनी थी। लेकिन हाल ही में शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीपिका की सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “दीपिका का फीवर अब कंट्रोल में है और वह घर आ गई हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उनकी सर्जरी अगले हफ्ते के लिए शेड्यूल की गई है। कृपया उनके लिए दुआ करते रहें।”

---विज्ञापन---

बच्चे को दूध न पिलाने से बिगड़ी तबीयत

शोएब ने अपने एक व्लॉग में बताया था कि जब दीपिका की तबीयत बिगड़ी थी तब वह अपने बेटे को ब्रेस्टफीड कराना बंद कर चुकी थीं। इससे उनके ब्रेस्ट में गांठ बन गई, जिसके चलते उन्हें बुखार हो गया। बाद में यह बुखार फ्लू में बदल गया, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान दीपिका को काफी दर्द और परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी लोग दीपिका की हालत को लेकर चिंतित हैं। सबा के पति खालिद ने कहा कि दीपिका जितनी स्ट्रॉन्ग महिला उन्होंने कभी नहीं देखी। उन्होंने सभी से अपील की है कि वह दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना करें।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  ‘भूल चूक माफ’, ‘केसरी वीर’ और ‘कंपकंपी’ का बॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे पर कैसा रहा प्रदर्शन?

शोएब ने मांगी बहन और भांजे के लिए दुआ

शोएब ने पोस्ट में अपनी बहन सबा इब्राहिम और उनके बेटे का जिक्र करते हुए लिखा, “जैसा कि आप जानते हैं, सबा और खालिद के घर बेटा हुआ है। कृपया उनके लिए भी दुआ करें।” उन्होंने बताया कि दीपिका जब अस्पताल में थीं, तब उन्होंने बच्चे की फोटो देखकर भावुक होकर रोना शुरू कर दिया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf देख क्या बोली पब्लिक? कैसी है राजकुमार-वामिका की फिल्म

 

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2025 08:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola