---विज्ञापन---

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, तुरंत कराया गया ICU में भर्ती

Dipika Kakar Father-in-law Hospitalised: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के ससुर की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें ICU में भर्ती किया गया है।

---विज्ञापन---

Dipika Kakar Father-in-law Hospitalised: दीपिका कक्कड़ के ससुर की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. दरअसल, शोएब इब्राहिम के पिता यानी दीपिका कक्कड़ के ससुर को अचानक बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में भर्ती किया गया. इस घटना की जानकारी एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. इसके साथ ही शोएब ने अपने फैंस से अपने पिता के जल्दी ठीक होने की दुआ करने को भी कहा है. इस पोस्ट में उन्होंने ये भी बताया है कि उनके पापा के लिए अगले कुछ घंटे बहुत ही क्रूशल हैं. चलिए पूरा मामला समझते हैं.

अगले 24 घंटे काफी अहम

शोएब इब्राहिम ने अपने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने बताया कि शोएब ने बताया कि उनके पिता को 23 मई की सुबह यानी आज दोबारा स्ट्रोक आया. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर है. इसके साथ ही शोएब ने ये भी कहा कि उनके पिता के लिए अगले 24 घंटे काफी अहम है. ऐसे में उन्होंने अपने सभी से अपने पिता की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है.

---विज्ञापन---

शोएब इब्राहिम ने पोस्ट में लिखा

शोएब इब्राहिम ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए और सभी से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की ज़रूरत है. पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें. उनके लिए अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं.’

First published on: May 23, 2026 05:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.