24 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रहीं Aishwarya Rai Bachchan ने इस साल भी अपने ग्लैमरस अंदाज़ से फ्रेंच रिवेरा पर महफिल लूट ली। 22 मई को सफायर ब्लू मरमेड स्टाइल गाउन पहन जैसे ही ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर पहुंचीं, हर कैमरा उनकी तरफ घूम गया। फैंस उनकी खूबसूरती को देखते रह गए, लेकिन इसी बीच एक और शख्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, रेड कार्पेट पर जाने से पहले होटल से निकलते वक्त ऐश्वर्या एक हैंडसम मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आईं। ब्लैक टक्सिडो पहने ये शख्स हर कदम पर ऐश्वर्या के भारी गाउन को संभालने में उनकी मदद करता दिखा। जैसे ही तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लोगों ने सवाल पूछने शुरू कर दिए — “ये कौन है?” “अभिषेक बच्चन नहीं तो फिर कौन?” हालांकि, बाद में पता चला कि ये मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड दिमित्री हैं। कान्स में हर साल वही ऐश्वर्या की सिक्योरिटी संभालते हैं और उनकी परछाई बनकर साथ रहते हैं। खास बात ये है कि दिमित्री सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, बल्कि Alia Bhatt की सिक्योरिटी भी संभालते हैं। अब सोशल मीडिया पर दिमित्री खुद इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं।
---विज्ञापन---
Cannes में Abhishek Bachchan को छोड़कर किसके साथ चलीं Aishwarya Rai? हैंडसम हंक पर टिक गईं निगाहें !
24 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रहीं Aishwarya Rai Bachchan ने इस साल भी अपने ग्लैमरस अंदाज़ से फ्रेंच रिवेरा पर महफिल लूट ली। फैंस उनकी खूबसूरती को देखते रह गए, लेकिन इसी बीच एक और शख्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, रेड कार्पेट पर जाने से पहले होटल से निकलते वक्त ऐश्वर्या एक हैंडसम मिस्ट्री मैन का हाथ थामे नजर आईं।
First published on: May 23, 2026 05:37 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola