---विज्ञापन---

Ramayana Release Date: दिवाली से पहले रिलीज हो सकती है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, OTT से फिल्म ने की इतने करोड़ की डील

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज डेट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म दिवाली से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

---विज्ञापन---

Ranbir Kapoor Ramayana Release Date

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण’ का जबसे पहला टीजर सामने आया है लगातार फिल्म को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले इस फिल्म को मेकर्स दिवाली पर रिलीज करने वाले थे. लेकिन अब खबर आ रही है कि ये फिल्म दिवाली से एक हफ्ते पहले ही सिनेमाघरों मे रिलीज की जाएगी. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं.

कब रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’

बता दें रणबीर कपूर की ‘रामयण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आना है. हाल ही फिल्म के पार्ट वन से रणबीर कपूर का लुक सामने आया था, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. ऐसे में हर कोई सिनेमाघरों में इंतजार कर रहे है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण: पार्ट वन’ दिवाली पर रिलीज नहीं होने वाली बल्कि फिल्म दिवाली से एक हफ्ता पहले रिलीज होगी. इस साल दिवाली 6 नवंबर को है. ऐसे में फिल्म दिवाली से एक हफ्ते पहले यानी 30 अक्टूबर, 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है. इसके पीछे मेकर्स का प्लान ये है कि फिल्म दिवाली के एक हफ्ते रिलीज होती है तो दिवाली तक ये अपनी पहचान बना लेगी और दूसरे हफ्ते में इसका बिजनेस अपने पीक पर पहुंच जाएगा. इस तरह फिल्म को अच्छा-खासा फायदा हो सकता है. हालांकि अभी इसपर विचार किया जाएगा. मेकर्स जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
Ramayana part 1

रिलीह होने से पहले ‘रामायण’ लिए मांगे 450 करोड़

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर पूरे देशभर में क्रेज बना हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रामायणम्: पार्ट 1’ की नई रिलीज डेट का ऐलान एक बार फिल्म की डिस्ट्रिब्यूशन डील लॉक होने पर किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ‘रामायण’ के दोनों पार्ट्स को बेचने के लिए बड़े-बड़े डिस्ट्रिब्यूटर्स से बात कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म के सिर्फ हिंदी थिएट्रिकल राइट्स को बेचने के लिए ही 450 करोड़ रुपये की मोटी रकम मांगी है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित कर सकती है. फिलहाल, इस मामले में अभी शाहरुख खान की ‘किंग’ सबसे आगे हैं, जिसके हिंदी राइट्स कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये में बिके थे. मेकर्स जल्द ही ये डील फाइनल कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं. फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर भी बात चल रही है.

---विज्ञापन---
First published on: May 23, 2026 05:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.