Wednesday, 17 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef में Tejasswi Prakash को मिला स्पेशल सरप्राइज, एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू

Tejasswi Prakash in Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश स्पेशल सरप्राइज देख इमोशनल हो गईं। आइए आपको भी बताते हैं जजेस ने एक्ट्रेस को क्या सरप्राइज दिया?

---विज्ञापन---

Tejasswi Prakash in Celebrity MasterChef: ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुंच गया है। वहीं शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट भी रिवील हो गए हैं। टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने भी टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। तेजस्वी अक्सर अपनी कुकिंग स्किल्स से जजेस को काफी इंप्रेस करती हुईं नजर आती हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश को स्पेशल सरप्राइज मिला, जिसे देखकर एक्ट्रेस अपने आंसू नहीं रोक पाईं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर एक्ट्रेस को क्या सरप्राइज मिला?

यह भी पढ़ें: ‘पप्पी तो ठीक है लेकिन…’, Udit Narayan ने अपनी Kissing Controversy का क्यों उड़ाया मजाक?

---विज्ञापन---

करण का वीडियो देख हुईं इमोशनल

शो में तेजस्वी प्रकाश को जजेस ने उनके बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर करण कुंद्रा का एक स्पेशल वीडियो दिखाया। इसमें करण तेजस्वी का हौसला बढ़ाते नजर आए। वीडियो में करण कहते हैं, ‘तेजस्वी को मैंने किसी शो पर काम के लिए इतना डेडिकेटिड कभी नहीं देखा। जब भी वो घर आती हैं तो खाना पकाने के वीडियोज देखती हैं। अगर आप तेजस्वी की हिस्ट्री जानते हैं तो ऐसा कोई रियलिटी शो नहीं है जिसमें वो टॉप पर नहीं हों। ये उनके लिए एक चुनौती थी क्योंकि इसमें इंटरनेशनल लेवल की कुकिंग करनी थी।’

करण ने बढ़ाया हौसला

करण ने वीडियो में आगे कहा, ‘मैंने वो पल भी देखे हैं जब तेजस्वी को इम्युनिटी पिन नहीं मिलता था और वो काफी दुखी और निराश हो जाती थीं। घर पर भी वो इसके बारे में सोचती रहती थीं। मुझे उन पर गर्व है।’ इसके बाद करण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मुझे आगे भी उनके हाथ का ही खाना खाना है इसलिए ‘ऑल द बेस्ट’। वीडियो के लास्ट में करण ने तेजस्वी को ‘आई लव यू’ भी कहा।

---विज्ञापन---

टॉप 5 में कौन?

करण की ये प्यारी सी वीडियो देख तेजस्वी काफी इमोशनल हो गईं। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वहीं ‘तेजरन’ के फैंस भी वीडियो देख बहुत खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी की तारीफ भी की जा रही है। बता दें शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट का खुलासा हो गया है। इनमें तेजस्वी प्रकाश के साथ-साथ गौरव खन्ना, फैजल शेख, निक्की तंबोली और राजीव अदातिया हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanashree ने Yuzvendra Chahal के साथ फोटोज की Unarchive, यूजर्स बोले- अब क्यों?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2025 08:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola