Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhanashree ने Yuzvendra Chahal के साथ फोटोज की Unarchive, यूजर्स बोले- अब क्यों?

Dhanashree Unarchive Yuzvendra Chahal Photos: धनश्री वर्मा ने बीते दिन युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज अनअर्काइव कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं यूजर्स ने क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

Dhanashree Verma
Photo Credit- Social Media

Dhanashree Unarchive Yuzvendra Chahal Photos: युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में चहल मिस्ट्री गर्ल आरजे महवश के साथ नजर आए। तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि महवश ने क्लीयर कर दिया है कि वो डेट नहीं कर रहे हैं। वहीं अब बीते दिन युजवेंद्र की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर संग फोटोज अनअर्काइव कर दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 7 मिनट की बॉलीवुड फिल्म, रोंगटे खंड़े कर देंगे खूंखार सीन, JioHotstar पर हुई स्ट्रीम

---विज्ञापन---

धनश्री ने अनअर्काइव की फोटोज

Viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि धनश्री ने यूजी संग अर्काइव की गई फोटोज अनअर्काइव कर दी हैं। वहीं इसके बाद यूजर्स भी काफी शॉक्ड हो गए। अनअर्काइव की गई ये फोटोज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के ठीक एक दिन बाद की गईं।

---विज्ञापन---

क्या बोले यूजर्स?

वहीं इस पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया कि नई वाली ज्यादा ब्यूटीफुल है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आखिर अब क्यों? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि युजवेंद्र चहल ने फोटोज हटाई थी लेकिन धनश्री ने कभी हटाई ही नहीं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि ये सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट है।

---विज्ञापन---

मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे थे चहल

बता दें धनश्री और युजवेंद्र चहल की तलाक की खबरों के बाद चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया था। वहीं आरजे महवश ने चहल के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल से कुछ फोटोज भी शेयर की थी। दोनों को साथ देखकर उनकी डेटिंग की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं। हालांकि महवश ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर कर डेटिंग से इनकार कर दिया था। साथ ही ऐसी अफवाहों को ना फैलाने की बात भी कही थी।

यह भी पढ़ें: 22 दिन में दो मौत! मशहूर सिंगर की घर पर मिली लाश, साउथ कोरियन इंडस्ट्री को एक और झटका

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2025 06:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola