Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef में दीपिका कक्कड़ ने फिर जीता दिल, चोटिल हालत में भी कंटेस्टेंट्स को…

Dipika Kakar in Celebrity MasterChef: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में दीपिका कक्कड़ ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस ने चोटिल हालत में भी अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए कुकिंग की। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Dipika Kakar in Celebrity MasterChef: सोनी चैनल का शो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में टीवी के मशहूर एक्टर्स कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में पहला एविक्शन भी देखना को मिला। जहां चंदन प्रभाकर का शो से पत्ता कट चुका है। अब बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में दीपिका कक्कड़ के कंधे में चोट लग गई। इसके बाद भी उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेंट्स को स्वीट ट्रीट देकर फैंस का दिल जीत लिया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: India’s Got Latent: ‘इन लोगों पर दर्ज हो FIR…’ KRK ने मुंबई पुलिस से क्यों की ये मांग? देखें वीडियो

---विज्ञापन---

पति शोएब ने व्लॉग में दी जानकारी

दरअसल शो में अपनी कुकिंग से इंप्रेस करने वाली दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि दीपिका चोटिल हो गई हैं। साथ ही वीडियो में दीपिका हाथ में स्लिंग पहने नजर भी आई थीं। भले ही दीपिका दर्द में हो लेकिन उन्होंने अपने फैंस और अपने साथी कंटेस्टेंट्स को निराश नहीं किया।

---विज्ञापन---

कंटेस्टेंट्स के लिए बनाया केक

दीपिका ने हाल ही में चोट लगने के बाद भी अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए केक बनाकर ट्रिट दी। हाल ही में शो में टीम के रूप में कंटेस्टेंट्स चुनौतियों का सामना करते नजर आए। दीपिका ने व्लॉग में बताया कि उनकी टीम में 15-20 लोगों का खाना बनाया। पूरी टीम ने दबाव में रहने के बाद भी अच्छे से काम करके टाइम पर चैलेंज पूरा किया। इसके बाद दीपिका ने अपने कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए उन्हें स्पेशल ट्रीट दी। कंधे में चोट होने के बाद भी दीपिका ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स के लिए केक बनाया।

डॉक्टर की सलाह

चोट लगने के बाद भी दीपिका ने केक बनाया तो फैंस के साथ कंटेस्टेंट्स और जज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना ने भी उनकी खूब तारीफ की। वहीं शोएब ने व्लॉग में दीपिका की चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें डॉक्टर ने कुकिंग के दौरान अपने हाथ का स्लिंग हटाने की परमिशन दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: शादी होते ही चमकी एक्ट्रेस की किस्मत, निकाह बना गुडलक! फ्लॉप फिल्म को मिल रहा बेशुमार प्यार

First published on: Feb 10, 2025 11:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola