British Ava Gillies Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद और बुरी खबर सामने आई है, यहां इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट एवा गिलिस का निधन हो गया हैं. ‘बार्बी’, ‘द क्राउन’, ‘ब्रिजर्टन’, ‘वंडर वुमन 1984’ और ‘बेलफास्ट’ जैसी हिट फिल्मों और सीरीज में काम करने वाली मेकअप आर्टिस्ट एवा गिलिस की मौत एक भीषण सड़क हादसे में हुई है. जानकारी के अनुसार, एवा गिलिस अभी सिर्फ 26 साल की थी. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. इस खबर के सामने आने बाद एवा गिलिस के साथ काम करने वाले सहकर्मियों, दोस्तों और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.
सड़क हादसे में मौत
इस मामले की जांच कर रही नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि एवा गिलिस की मौत 29 जुलाई को हुई. पुलिस के अनुसार एवा उस दिन अपनी सफेद रंग की फॉक्सवैगन पोलो को खुद चला कर जा रही थीं. लेकिन नॉर्थ यॉर्कशायर के रेलटन की एक सड़क पर उनकी कार करीब 1:30 बजे एक काली ऑडी ए4 से टकरा गई. ये दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि एवा गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते मौके पर पुलिस और मेडिकल टीम पहुंची. जहां इलाज के दौरान एवा ने अपना दम तोड़ दिया.
Ava Gillies, a talented makeup artist known for her work on major film and television productions, has died at the age of 26 following a tragic car crash in England.
— Viralworm (@Viralworm9) August 5, 2026
According to North Yorkshire Police, Gillies was driving a white Volkswagen Polo on a carriageway in Wrelton on… pic.twitter.com/tqRcZ8omRI
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
एवा गिलिस की मौत पर उनके परिवार ने नॉर्थ यॉर्कशायर पुलिस के जरिए एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा, ‘एवा, हम तुम्हें हमेशा याद करेंगे, तुम्हारी हाजिरजवाबी, तुम्हारा एट्रेक्शन, तुम्हारी ब्यूटी, तुम्हारा जोशीला आत्मविश्वास, तुम्हारा मल्टी टैलेंटेड होना, फिल्म और टीवी जगत में हेयर और मेकअप के सेक्टर में तुम्हारी एक्सपर्टीज. लगभग 27 सालों तक हमारे साथ रहते हुए, आपने पढ़ाई, यात्रा और काम, सब कुछ हासिल कर लिया. आपको पालना-पोसना और प्यार करना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी. दिन-ब-दिन यह बात और साफ होती जा रही है कि परिवार के बाहर भी बहुत से लोग आपसे प्यार करते थे. फिल्म जगत के लोगों से हमें बहुत सांत्वना मिली है, जिनमें आपके हुनर के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया गया है.’
Ava Gillies Car Accident London, United Kingdom Death Obituary: Delamar Academy Graduate Dies in Car Accident… READ FULL OBITUARYhttps://t.co/0c4yXfTS6i pic.twitter.com/t3jcwDxHhx
— Davidlive (@Muchlovedobits) August 3, 2026
कौन थीं एवा गिलिस?
एवा गिलिस ने पिछले 5 सालों में फिल्म और टीवी के कई प्रोजेक्ट्स के मेकअप के सेक्टर में एक सफल करियर बनाया है. उनके आईएमडीबी प्रोफाइल और पेशेवर वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने फीचर फिल्मों, टीवी ड्रामा, एड्स और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है. आईएमडीबी और उनकी वेबसाइट पर उनकी फिल्म क्रेडिट में ग्रेटा गेरविग की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बार्बी’, ‘ की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘बेलफास्ट’ और ‘वंडर वुमन 1984’ शामिल हैं.