Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19 Finale: कब और कहां देख सकते हैं ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले, प्राइज मनी और टॉप कंटेस्टेंट्स तक, यहां जानिए सब कुछ

Bigg Boss 19 Finale Date And Time: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 19' फिनाले के बेहद ही करीब है. शो में काफी कुछ देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में चलिए बताते हैं शो के फिनाले से जुड़ी पूरी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

bigg boss

Bigg Boss 19 Finale Date And Time: सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले का वक्त आ गया है. इसमें महज कुछ ही दिनों का वक्त बचा हुआ है. शो में आए दिन कोई ना कोई नया ट्विस्ट देखने के लिए मिल रहा है. शो में फिनाले से एक हफ्ते पहले ही दो कंटेस्टेंट पर एविक्शन की गाज गिरने वाली है. ऐसे में चलिए आपको फिनाले से जुड़ी जानकारी बताते हैं कि आप इसे कब और कहां देख सकते हैं.

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ को लेकर चर्चा जोरों पर थी कि ये शो अभी खत्म नहीं होगा. ये ज्यादा समय तक चलने वाला है लेकिन, फिलहाल इसे कोई एक्सटेंशन नहीं मिला है. सलमान खान का रियलिटी शो अब फिनाले के करीब पहुंच गया है. इसकी ट्रॉफी पाने के लिए कंटेस्टेंट्स भी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में अब शो के फिनाले को लेकर बिग बॉस से जुड़े पेज पर दावा किया जा रहा है कि इसका ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है.

---विज्ञापन---

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले और प्राइज मनी

इसके साथ ही बात की जाए ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के बारे में कि इसे कब और कहां देखा जा सकता है तो इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकता है. ये शो ओटीटी पर रोजाना 9 बजे और टीवी पर 10.30 बजे आता है. लेकिन, फिनाले को दोनों प्लेटफॉर्म पर एक ही समय पर दिखाया जाएगा. इसके साथ ही शो के विनर के लिए प्राइज मनी को लेकर कहा जा रहा है कि इसकी रकम 50 लाख तय की गई है. साथ में एक ट्रॉफी. बाकी फिनाले वाले दिन चीजें साफ हो पाएंगी कि विनर को इस बार और क्या-क्या दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: Rekha से क्यों नाराज हुए फैंस? Manish Malhotra-Vijay Varma पर भी फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

शो के टॉप कंटेस्टेंट्स, गौरव खन्ना सीधे पहुंचे फिनाले

वहीं, अगर बात की जाए ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले से पहले के टॉप कंटेस्टेंट्स की लिस्ट के बारे में तो इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स का शो से एविक्शन होगा. बिग बॉस से जुड़े पेज से जानकारी शेयर की गई है कि शहबाज और अशनूर कौर को घर से बेघर किया जाएगा. इसके बाद शो के टॉप कंटेस्टेंट्स में फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, मालती चाहर, गौरव खन्ना और अमाल मलिक हैं. ये 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में दिखाई देने वाले हैं.

इतना ही नहीं, गौरव खन्ना पहले ही टिकट टू फिनाले जीतकर फिनाले में पहुंच गए हैं. ऐसे में अब टॉप 5 के लिए 4 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला देखने के लिए मिलेगा. ऐसे में देखना होगा कि टॉप 5 और टॉप 3 में कौन-कौन पहुंच सकता है लेकिन, लोग गौरव खन्ना के बाद फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, मालती चाहर और प्रणीत मोरे के बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन मान रहे हैं. खैर देखना होगा कि इनमें से कौन टॉप 3 में पहुंच पाता है और ट्रॉफी जीतकर घर ले जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 29, 2025 06:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola