Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री में छाया मातम! इस दिग्गज हस्ती का हुआ निधन, 72 साल की उम्र ली अंतिम सांस

Dilip Ray Death: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर दिलीप रे का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

---विज्ञापन---

Dilip Ray Death: ओडिया फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई हैं. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज सिनेमैटोग्राफर दिलीप रे का निधन हो गया है. ओडिया से लेकर बंगाली फिल्मों और टीवी शो के लिए सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम चुके दिलीप रे ने 72 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की जानकारी उनके परिवार ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दी. दीलिप रे पिछले काफी समय से संक्षिप्त बीमारी से जूझ रहे थे. परिवार के अनुसार, उनका निधन भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

दिलीप रे का निधन

दिलीप रे के परिवार ने शनिवार को पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि दिलीप रे का शुक्रवार रात भुवनेश्वर के एक प्राइवेट अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. दिलीप रे के निधन की खबर सुनते ही फिल्म जगत और राजनीतिक नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है. दिलीप रे अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ कर गए हैं. उनके निधन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके निधन को फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

दिलीप रे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा, ‘ओडिया फिल्म इंडस्ट्री को समृद्ध बनाने में उनके असाधारण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. उनका जाना हमारी कला और संस्कृति की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है.’ इसके साथ ही सीएम ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की.

दिलीप रे का करियर

दिलीप रे का जन्म 27 जुलाई, 1954 को ओडिशा के कटक में हुआ था. उन्होंने अपने सालों के करियर में 80 से अधिक ओडिया फीचर फिल्मों, करीब 15 बंगाली फिल्मों और कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने सिनेमैटोग्राफी के लिए 5 बार ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 27, 2026 11:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola