Welcome to the Jungle Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हाहाकार मचा रही है. इस कॉमेडी एक्शन मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 2 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल कर रहा है. इसके अलवा, फिल्म की कमाई का ग्राफ ऊपर की तरफ बढ़ता जा रहा है. बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की. चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक कुल कितने करोड़ रुपये के नोट छापे हैं.
दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा जारी
Sacnilk.com के रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की कॉमेडी एक्शन ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले काफी अच्छा बिजनेस किया है. पेड प्रीव्यू से हुई 3.75 करोड़ रुपये की कमाई को मिलाने के बाद फिल्म ने भारत में अब तक कुल कलेक्शन 36.27 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है, जबकि फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन अब 43.18 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग…
बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग करने वाली मूवी है. पहले दो स्थान पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (43.50 करोड़ रुपये) और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (238.60 करोड़ रुपये) का नाम हैं. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी कुछ गैंगस्टरों, अपराधियों और अनोखे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस और सुनील शेट्टी के अलावा फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी और आफताब शिवदासानी जैसे कई एक्टर शामिल हैं.