Yash Face Trolling: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने ‘लेडीज एंड लेडीज’ वाला एक टीजर रिलीज किया, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइमेंट बढ़ा दिया है. लेकिन टीजर के कुछ सीन को लेकर विवाद हो रहा है. कई लोगों ने इस टीजर को ‘अश्लील’ बताया है. इसी बीच यश का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कभी भी ऐसा कोई सीन नहीं करेंगे, जिसे वह अपने माता-पिता के साथ देख नहीं सकते. अब इस इंटरव्यू की वजह से यश को खूब ट्रोल किया जा रहा है.
यश का पुराना इंटरव्यू वायरल
दरअसल, कुछ समय पहले यश एक्टर रमेश अरविंद के टॉक शो ‘वीकेंड विद रमेश’ में पहुंचे थे. इस इंटरव्यू शो के दौरान यश ने फिल्म को लेकर अपने कुछ सिद्धांत के बारे में बताया था, जिसका हमेशा पालन करने की कोशिश करते हैं. यश ने आगे कहा कि फिल्म के सेट पर उन्हें कुछ सीन्स को करते समय बहुत घबराहट होती थी. उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मुझे अपने माता-पिता के साथ बैठकर कोई सीन देखने में अंकम्फर्टेबल महसूस होता है, तो मैं वह सीन नहीं करूंगा. इसलिए क्योंकि मुझे लगता है कि इससे कई दर्शक भी अंकम्फर्टेबल महसूस करेंगे.’
लोग कर रहे हैं ट्रोल
यश का ये पुराना इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब लोग इसे ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के ‘लेडीज एंड लेडीज’ टीजर से जोड़कर यश को खूब ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों का दावा है कि नए टीजर महिलाओं पर फोकस करने के इरादे के बावजूद, इसमें यश पर ही सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसके अलावा, कई लोगों ने टीजर में दिखाए गए इंटिमेट सीन को लेकर भी यश को काफी ट्रोल कर रहे हैं.