Who Is Sriya Reddy?: प्रशांत वर्मा की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महाकाली’ का टीजर रिलीज हो चुका है. जिसमें एक्ट्रेस श्रिया रेड्डी दमदार अवतार देख लोग हैरान रह गए. फिल्म में श्रिया का रौद्र अवतार देखने को मिला. वहीं, अक्षय खन्ना भी फिल्म में शुक्राचार्य के किरदार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर श्रिया रेड्डी कौन हैं और इससे पहले वह किन फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
श्रिया का रौद्र अवतार
‘महाकाली’ के टीजर में श्रिया रेड्डी देवी के बेहद शक्तिशाली और रौद्र रूप में नजर आई हैं. उनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को हैरान कर रही है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब श्रिया ने अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया हो. वह इससे पहले कई चर्चित साउथ फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं.

श्रिया रेड्डी कहां की है रहने वाली?
48 साल की श्रिया रेड्डी का जन्म चेन्नई में एक तेलुगु परिवार में हुआ था. एक्टिंग में कदम रखने से पहले वह रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. टीवी प्रेजेंटर के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई. अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज की वजह से वह दर्शकों के बीच पॉपुलर हुईं.
श्रेया की ये फिल्म रही थी हिट
श्रिया रेड्डी को प्रभास स्टारर ‘सलार: पार्ट 1- सीजफायर’ में भी देखा गया था. प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उन्होंने राधा रमा मन्नार का किरदार निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी और श्रिया के किरदार को भी काफी पसंद किया गया.

किस फिल्म से की एक्टिंग की शुरुआत?
श्रिया ने साल 2002 में फिल्म ‘समुराई’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. हालांकि, इसमें उनका किरदार छोटा था. इसके बाद वह ‘अप्पुदापुडु’ में लीड रोल में नजर आईं. उन्होंने ‘वेयिल’ और ‘कांचीवरम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. इसके अलावा वह पवन कल्याण के साथ भी काम कर चुकी हैं.
पूर्व क्रिकेटर की बेटी हैं श्रिया
बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रिया रेड्डी का संबंध क्रिकेट की दुनिया से भी है. वह एक्स भारतीय टेस्ट क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं. भरत रेड्डी ने 1978 से 1981 के बीच भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षण दिया.

फिल्मी परिवार में हुई है शादी
श्रिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता विक्रम कृष्णा से शादी की. विक्रम कृष्णा अभिनेता जीवी कृष्णा रेड्डी के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. इस तरह श्रिया का रिश्ता भी साउथ के चर्चित फिल्मी परिवार से जुड़ गया.