Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सच बोलने की हिम्मत…’ विजय की Jana Nayagan की रिलीज पर ये क्या बोल गए डायरेक्टर एच. विनोथ

---विज्ञापन---

Jana Nayagan Director H Vinoth Statement Viral: साउथ सुपरस्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ ने 'जना नायकन' की रिलीज अपडेट पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जहां उन्होंने कहा कि उनके अंदर लोगों से सच बोलने की हिम्मत नहीं है.

फिल्म की रिलीज पर खुलकर बात

विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जना नायकन' के डायरेक्टर एच. विनोथ हाल ही में चेन्नई में पांडीराज की फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' के एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज पर खुलकर बात की.

---Advertisement---

सच बोलने की हिम्मत नहीं...

इस प्रोग्राम में एंकर ने विनोथ से पूछा कि हम 'जना नायकन' की रिलीज कब तक देख सकते हैं? इसके जवाब में विनोथ ने मुस्कुराते हुए कहा, 'यह मेरे बस की बात नहीं है. मुझमें तो आप लोगों को सच बताने की हिम्मत भी नहीं है, अगर मुझमें हिम्मत होती भी, तो मैं आप लोगों से इस बात को शेयर करने की हिम्मत नहीं होती.'

अभी थोड़ा और इंतजार...

डायरेक्टर विनोथ के इस जवाब पर मंच पर मौजूद रंजीत और संतोष समेत सभी लोग हंस पड़े. हालांकि, विनोथ के इस जवाब से यह साफ है कि 'जना नायकन' की रिलीज के लिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, बीच में एक बार यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसके क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.

---Advertisement---

CBFC से मंजूरी मिलने का इंतजार

बता दें कि ये फिल्म अभी भी सीबीएफसी से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रही है. पहले खबर आई थी कि विजय के सीएम बनने के बाद अब ये जल्द ही रिलीज हो जाएगी. पहले ये फिल्म 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी तक ये मूवी रिलीज नहीं हो पाई है. इस फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और मामिता बैजू भी हैं.

First published on: May 31, 2026 11:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola