PADMA AWARDS 2026: आज 23 मई को राष्ट्रपति भवन में कलाकारों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस समारोह में कुल 65 लोगों को सम्मानित किया गया, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं. इससे पहले, 26 मई को हुए पहले समारोह में 66 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था.
सुपरस्टार ममूटी को मिला पद्म भूषण
पद्म पुरस्कार समारोह में सम्मिलित होने के लिए साउथ स्टार ममूटी मंगलवार सुबह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली पहुंचे. उन्हें अपने बेटे, मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान के साथ देखा गया. समारोह में सुपरस्टार को पद्म भूषण से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया. इस दौरान ममूटी की पत्नी सल्फत और बेटी सुरुमी भी वहां मौजूद थीं.
Padma Awards 2026 Live: Mammootty, R Madhavan to be honoured by Presidenthttps://t.co/zBYn3sx0NV
— India Today Showbiz (@Showbiz_IT) June 23, 2026
मलयालम फिल्मों से कमाया काम
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी ने पांच दशकों से भी ज्यादा समय में अलग-अलग भाषाओं की 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. एक्टर होने के साथ ही वो कई सामाजिक और चैरिटी के कामों से भी जुड़े हैं. ऐसे में ये सम्मान उनके लिए काफी मायने रखता है. मातृभूमि न्यूज के अनुसार, ममूटी ने इस सम्मान पर कहा, ‘देश से मिलने वाले सम्मान से बड़ा कुछ भी नहीं है.’ सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए ममूटी को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया. उनके अलावा आर. माधवन और मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को भी यहां सम्मानित किया गया.
#WATCH | Delhi | Eminent playback singer Alka Yagnik conferred with Padma Bhushan by President Droupadi Murmu
— ANI (@ANI) June 23, 2026
(Video source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/ui2U9koEMy
अलका याग्निक ने छुए पीएम मोदी के पैर
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपना लोहा मनवाने वाले आर. माधवन को भारतीय सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म श्री से सम्मानित किया गया. वहीं मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया. अवार्ड लेने से पहले अलका ने प्रधानमंत्री का अभिवादन करते हुए उनके पैर छुए.