Monday, 1 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है वो लड़की जिसके कदमों में झुके Diljit Dosanjh? तोहफे में मिली ये खास चीज

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जल्द ही लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने वाले हैं. इन दिनों वो कनाडा के टोरंटो में अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं. इसी दौरान उनका एक बहुत ही प्यारा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

---विज्ञापन---

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ हमेशा अपने गानों और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. इन दिनों वो कनाडा के टोरंटो में परफॉर्म कर रहे हैं. इसी दौरान दिलजीत ने जानकारी दी कि वो जल्द ही वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने वाले हैं. लंदन का वेम्बली स्टेडियम वही मंच है, जहां दुनिया के कई दिग्गज कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं. दिलजीत ने इस अवसर को ऐतिहासिक पल करार दिया. उन्होंने कहा कि ये उन सभी कलाकारों की जीत है, जो अपनी भाषा और संस्कृति को दुनिया के सबसे बड़े मंचों तक पहुंचाने का सपना देखते हैं. इसी दौरान दिलजीत का उनकी एक छोटी सी फैन के साथ प्यारा मोमेंट वायरल हो गया.

छोटी सी फैन के कदमों में झुकें दिलजीत

अपने टोरंटो कॉन्सर्ट से दिलजीत ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जो हर किसी का दिल जीत रही है. वीडियो में एक छोटी सी बच्ची दिलजीत के साथ मंच पर दिख रही है. बच्ची ने दिलजीत को सफेद गुलाब भेंट किया और दिलजीत ने उससे अपने सिर से लगा लिया. उसके बाद दिलजीत उस बच्ची का हाथ पकड़कर गाते हुए बच्ची के लिए ताली बजाने को कहते हैं. उनका ये प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिसे देखकर हर कोई दिलजीत की सराहना कर रहा है.

---विज्ञापन---

अपने सोशल मीडिया पर दिलजीत ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने वेम्बली स्टेडियम टूर की जानकारी दी. दिलजीत ने हाल ही में टोरंटो में हुए अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में हजारों फेंफैंस दिलजीत की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते दिख रहे हैं. इसी दौरान दिलजीत स्टेज से वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने की घोषणा करते हैं. इस खबर को सुनकर वहां मौजूद फैंस और भी उत्साहित हो जाते हैं.

लंदन के वेम्बली स्टेडियम में गूंजेगी दिलजीत दोसांझ की आवाज

वीडियो में दिलजीत बताते हैं कि वेम्बली स्टेडियम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित मंचों में गिना जाता है. यहां पहले माइकल जैक्सन ने परफॉर्म किया था. इसके अलावा प्रिंस और मशहूर ब्रिटिश म्यूजिक बैंड ग्रुप कीन्स भी वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने कहा, ऐसे मंच पर पहुंचना किसी भी कलाकार के लिए गर्व की बात होती है, और मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है. दिलजीत के मुताबिक वो 12 सितंबर 2026 को मशहूर वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे.

बचपन का सपना हुआ पूरा

इस दौरान दिलजीत ने अपनी मां से जुड़ी एक बात भी शेयर की और बताया, “बचपन से ही मेरी मां मुझे होराला देती थीं. जब भी कोई परेशानी आती थी या हालात मुश्किल हो जाते थे, तब मां कहती थीं कि इतनी परेशानियों के बाद जरूर कुछ अच्छा होने वाला है. मेरी मां को हमेशा भरोसा था कि उनका बेटा एक दिन बड़ी सफलता हासिल करेगा. मैं अक्सर अपनी मां से कहता कि एक दिन में बहुत बड़े मंच पर परफॉर्म करूंगा. मैं वेम्बली स्टेडियम का नाम लिया करता था, मेरी मां को यह नहीं पता होता था कि वेम्बली स्टेडियम आखिर कितनी नामी जगह है. इसके बावजूद उनका विश्वास कभी कम नहीं हुआ.”

---विज्ञापन---
First published on: Jun 01, 2026 08:55 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola