---विज्ञापन---

70-80 के दशक की सबसे बोल्ड अदाकारा, 1 गाने में दिए ऐसे सीन, इंडस्ट्री में मच गई थी सनसनी

70-80 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हसीन अदाकाराएं थीं, जिनके काम और खूबसूरती के खूब चर्चे थे. लेकिन इस अदाकारा की बात ही अलग थी. बेहद ही बोल्ड, बेबाक और बेहतरीन इस हसीना ने अपने किरदारों से हमेशा दर्शकों के दिल में आग लगाई. एक फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐसे ऐसे सीन दिए कि देखने वालों की नजरें ही झुक गईं. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी.

हम जिनकी बात कर रहे हैं वो सुंदरी कोई और नहीं, साल 1978 में आई सत्यम शिवम सुंदरम फिल्म की स्टार एक्ट्रेस जीनत अमान हैं, जिन्होंने आपके फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बोल्ड रोल निभाए और पर्दे पर हमेशा तहलका मचाया.

जीनत अमान बड़े पर्दे पर अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती थी. फिल्मों उनका बोल्ड और बेबाक अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आता था. साल 1978 में आई शशि कपूर की फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में एक्ट्रेस ने ऐसे-ऐसे बोल्ड सीन दिए कि सब देखते ही रह गए.

साल 1978 में आई फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में जीनत ने एक गांव की लड़की रूपा का किरदार निभाया था. इस किरदार के कपड़े काफी बोल्ड थे. इस फिल्म में जीनत अमान ने शशि कपूर के साथ भर-भर कर बोल्ड सीन दिए. इसमें शामिल एक गाने में जीनत ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थी.

फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में शामिल गाना 'सैंया निकस गए, मैं ना लड़ी थी' में जीनत अमान ने पर्द पर ही टॉपलेस होकर लोगों को हैरान कर दिया था. उस जमाने में इस सीन ने तहलका मचा दिया था.

ये गाना जीनत और शशि कपूर की सुहागरात पर फिल्माया गया है. इसे लता मंगेशकर ने गाया है. फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था और इसमें जीनत अमान, शशि कपूर की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की कहानी गांव की लड़की रूपा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सब मनहूस बताते हैं.

First published on: Apr 20, 2026 06:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.