---विज्ञापन---

Lawrence Bishnoi पर बनी डॉक्यूमेंट्री-सीरीज का ट्रेलर रिलीज, सलमान खान, कपिल शर्मा और रोहित शेट्टी की भी दिखी झलक

Lawrence of Punjab Series: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सफर को पर्दे पर लाने की तैयारी पूरी हो चली है. उसपर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बन रही है जिसका नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' रखा गया है.

Lawrence Bishnoi

Lawrence of Punjab Series: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कहानी अब पूरी दुनिया के सामने लाने की तैयारी हो गई है. डायरेक्टर राघव दार लॉरेंस बिश्नोई पर एक ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है. ये सीरीज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सफर को राजनीति, संगीत, विचारधारा और मीडिया के प्रचार के मेल पर एक अहम केस स्टडी के तौर पर इस्तेमाल करता है.

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ का ट्रेलर

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज के ट्रेलर में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब के युवा गैंगस्टर के नजरिए की बात रखती है. सीरीज स्टूडेंट पॉलिटिक्स और संगीत से लेकर विचारधारा और मीडिया के प्रचार तक, ये सीरीज बिश्नोई से जुड़े हर मुद्दे की बात करती है. सीरीज 80-90 के दशक के पंजाब की भी बात करती है. लॉरेंस बिश्नोई को केंद्र में रखते हुए ये सीरीज तथ्यों के आधार पर कई तरह के खुलासे करती है. इसकी पूरी कहानी 27 अप्रैल को, ZEE5 पर रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

इसे लेकर निर्देशक राघव डार ने कहा, ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब को हमेशा एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा के तौर पर देखा गया था. हमारा मकसद ऐसी पहचानों के बनने के पीछे के ‘क्यों’ को समझना था. यानी वो माहौल, वे प्रभाव और वे सिस्टम जो उन्हें आकार देते हैं.’

लॉरेंस बिश्नोई कौन है?

बात करें लॉरेंस बिश्नोई की तो वो एक कुख्यात भारतीय गैंगस्टर है, जो चंडीगढ़ की छात्र राजनीति से उभरकर पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में संगठित अपराध का एक अहम चेहरा बन गया. वो बिश्नोई गैंग का नेता भी है. ये गैंग वसूली, तस्करी और हिंसक अपराधों में शामिल होने के लिए जाना जाता है, और इसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है. साल 2018 में, काले हिरण के शिकार मामले को लेकर एक्टर सलमान खान को बिश्नोई गैंग ने खुलेआम धमकी की, जिसके बाद वो पूरे देश की नजर में आया. बिश्नोई के ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं और वो अभी जेल में है. लेकिन कहा जाता है कि वो अक्सर जेल के अंदर से ही अपने आपराधिक नेटवर्क को चलाता है.

First published on: Apr 20, 2026 10:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.