---विज्ञापन---

Zee5 की 5 ट्रेंडिंग वेब सीरीज, जिसमें कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस, एक-एक कहानी है जबरदस्त

एंटरटेनमेंट के शौकीन लोगों के लिए ओटीटी पर तरह-तरह का कंटेंट मौजूद हैं. वहीं, क्राइम थ्रिलर इसमें से एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को खूब पसंद आता है. आज हम क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर से जुड़ी कुछ ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करेंगे, जो बेहद एंटरटेनिंग है. हम जी5 की टॉप 5 ट्रेंडिंग वेब सीरीज पर नजर डालेंगे. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

अभय: लिस्ट में पहला नाम वेब सीरीज 'अभय' का है. इस सीरीज में लीड रोल में कुणाल खेमू नजर आए हैं, जो कि एक टास्क फोर्स ऑफिसर हैं. इस सीरीज में दिखाया जाता है कि ऑफिसर अभय प्रताप सिंह मामलों को सुलझाने के लिए अपराधी की तरह ही सोचता है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.9 की रेटिंग मिली है.

सनफ्लावर: 'सनफ्लावर' जी5 की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. यह एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है, जो कि एक मिडिल क्लास हाउसिंग सोसाइटी सनफ्लावर के बारे में है. जहां पर एक शख्स का मर्डर हो जाता है और फिर सभी जांच के दायरे में आ जाते हैं. सीरीज में लीड रोल में सुनील ग्रोवर नजर आए हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग मिली है.

मुखबीर द स्टोरी ऑफ ए स्पाई: 'मुखबीर द स्टोरी ऑफ ए स्पाई' साल 2022 में रिलीज हुई थी और यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है. 8 एपिसोड वाली ये सीरीज मलय कृष्ण धर की किताब मिशन टू कश्मीर एन इंटेलीजेंट एजेंट इन पाकिस्तान पर आधारित है. जिसमें दिखाया जाता है कि एक भारतीय स्पाई 1965 के दौरान पाकिस्तान जाता है. IMDB पर इस सीरीज को 7.5 की रेटिंग मिली है.

दुरंगा: साल 2022 में रिलीज हुई सीरीज 'दुरंगा' एक सस्पेंस थ्रिलर है. इसमें दृष्टि धामी और गुलशन देवैया नजर आए हैं. यह सीरीज लगातार हो रहे मर्डर्स की जांच के बारे में है. इस सीरीज के ट्विस्ट और टर्न आपको हैरान कर देंगे. इसे IMDB 7.4 की रेटिंग मिली है.

द ब्रोकन न्यूज: 'द ब्रोकन न्यूज' लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. यह एक न्यूज रूम ड्रामा सीरीज है. जो कि दो न्यूज चैनलों के बारे में है. इस सीरीज की कहानी भी बेहद दमदार है.इसमें श्रिया पिलगांवकर, जयदीप अहलावत, सोनाली बेंद्रे जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. सीरीज को IMDb पर 7.6 की रेटिंग मिली है.

First published on: Mar 31, 2026 02:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.