Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Akshay Kumar को नहीं ‘धुरंधर’ का डर, 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म ‘भूत बंगला’

Bhooth Bangla release date: पहले खबर आ रही थी अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' आगे टाल दी गई है. वहीं अब मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म 10 अप्रैल को भी रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

Bhooth Bangla
Bhooth Bangla

Bhooth Bangla release date: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म की धुआंधार कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. बॉक्स ऑफिस ये फिल्म हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना और तोड़ रही है. वहीं इस बीच अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सुर्खियों में आ गई है. पहले खबरें आ रही थीं कि धुरंधर 2 के क्रेज को देखते हुए भूत बंगला के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है.

10 अप्रैल को ही रिलीज होगी ‘भूत बंगला’

वहीं अब अक्षय कुमार ने सबको चौंकाते हुए बड़ा दांव खेल दिया है. अक्षय अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर बिल्कुल भी पीछे हटने के मूड में नहीं हैं. पहले चर्चा थी कि ये फिल्म 17 अप्रैल तक टाल दी जाएगी, लेकिन अब साफ हो गया है कि भूत बंगला 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म का सीधा मुकाबला धुरंधर 2 से देखने को मिलेगा.

---विज्ञापन---

अक्षय कुमार को ‘धुरंधर 2’ का खौफ नहीं

भूत बंगला के मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया X पर ये साफ कर दिया है कि अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म इसी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं कुछ समय पहले चर्चा थी कि धुरंधर 2 की बंपर कमाई को देखते हुए भूत बंगला के मेकर्स रिलीज डेट बदल सकते हैं ताकि फिल्म को ज्यादा समय और स्क्रीन मिल सके. हालांकि अब ये कन्फर्म हो चुका है कि ऐसा नहीं होगा और फिल्म 10 अप्रैल को ही आएगी.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘भूत बंगला’ दर्शकों के लिए काफी खास होने वाली है. क्योंकि इसमें अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है. दोनों ने आखिरी बार 2010 में खट्टा मीठा में साथ काम किया था यानी 16 साल बाद दोनों की जोड़ी वापस बड़े पर्दे पर लौट रही है. इससे पहले अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हेरा फेरी, भागमभाग और गरम मसाला जैसी फिल्मों ने दर्शकों को खूब हंसाया था. भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ इंडस्ट्री के कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म आपको काफी एंटरटेन करने वाली है. अब देखना होगा कि धुरंधर 2 के क्रेज में फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2026 05:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola