---विज्ञापन---
आशा भोसले के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं पहुंचे थे शाहरुख-सलमान? सामने आई वजह

महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था. जहां 13 अप्रैल को शिवाजी पार्क में उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं, लेकिन प्रशंसकों की नजरें शाहरुख खान और सलमान खान को ढूंढती रहीं. दोनों ही सुपरस्टार्स का आशा ताई के साथ बेहद गहरा और पेशेवर रिश्ता रहा है, फिर भी उनकी अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े किए. अब इस पर सामने आई रिपोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है.

सुरक्षा कारणों का हवाला- रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशा भोसले के अंतिम संस्कार में प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने की पूरी संभावना थी. शाहरुख और सलमान की मौजूदगी से भीड़ का प्रबंधन करना और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती हो सकता था, जिसे देखते हुए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से न जाना ही बेहतर समझा.

हाई-प्रोफाइल हस्तियों का जमावड़ा- अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार के दौरान पहले से ही कई बड़े सेलिब्रिटी और राजनेता वहां मौजूद थे. ऐसे में सुपरस्टार्स के पहुंचने से स्थिति और भी जटिल हो सकती थी, जिसे दोनों एक्टर्स ने भांप लिया था.

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि- भले ही दोनों कलाकार शारीरिक रूप से वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर दिल छू लेने वाले पोस्ट किए. सलमान खान ने आशा जी को 'अपूरणीय क्षति' बताया.

शाहरुख खान ने भी दी श्रद्धांजलि- सोशल मीडिया पर शाहरुख खान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने आशा भोसले को 'भारतीय सिनेमा की आधारशिला' बताते हुए उनके साथ के प्यार और आशीर्वाद को याद किया.

आशा ताई के साथ उनका खास रिश्ता- आशा भोसले ने शाहरुख और सलमान, दोनों की ही फिल्मों के लिए कई सदाबहार हिट गाने गाए थे. दोनों ही एक्टर्स का आशा जी के प्रति हमेशा से बहुत सम्मान रहा है, इसीलिए उनकी अनुपस्थिति को किसी बेरुखी के बजाय परिस्थितियों की मजबूरी के तौर पर देखा जा रहा है.

प्रशंसकों का सम्मान- अक्सर बड़े स्टार्स ऐसी दुखद स्थितियों में अपने प्रशंसकों और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी समझते हैं. दोनों कलाकारों का न जाना किसी अनचाही भीड़ या अफरा-तफरी को रोकने का ही एक हिस्सा माना जा रहा है.