---विज्ञापन---

कौन है करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड? जिसने गुपचुप रचाई सगाई! कभी एक्टर पर लगाया था चीटिंग का आरोप

एक्टिंग की दुनिया में अक्सर देखा गया है कि सालों तक कई बार कलाकार एक दूसरे को डेट करते हैं और फिर उनका ब्रेकअप हो जाता है. वहीं, आज हम टीवी के जाने माने एक्टर करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करने जा रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था. इतना ही नहीं उस दौरान उनकी शादी की खबरें भी खूब सामने आ रही थीं. लेकिन कपल के ब्रेकअप ने सभी को हैरान कर दिया था. हालांकि हाल ही में खबर सामने आई है कि करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड ने गुपचुप शादी कर ली है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर है. जो कि करण संग ब्रेकअप के बाद से भूषण प्रधान को डेट कर रही हैं. दोनों के रिश्ते को लंबा वक्त हो गया है. हालांकि कपल ने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल तौर पर कंफर्म नहीं किया है. हमेशा ही दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है. लेकिन इन सभी के बीच अब सोशल मीडिया पर अनुषा और भूषण की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस फोटो के बाद तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं.

वायरल फोटो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अनुषा दांडेकर ने अपने बॉयफ्रेंड भूषण प्रधान से सगाई कर ली है. एक्टर भूषण प्रधान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में भूषण अपनी लेडी लव के साथ नजर आ रहे हैं. लेकिन उन्होंने अपनी लेडी लव का चेहरा हाइड किया हुआ है. वह तस्वीर में अपनी गर्लफ्रेंड को गले लगा रहे हैं और उनके हाथ में एक रिंग नजर आ रही है. फोटो में लड़की के सिर्फ बाल दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक डेट करने को कहा है. जो कि है, " 24-7-2026.

इस तस्वीर से साफ हो गया है कि भूषण अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं और वह 24 जुलाई को अपनी पार्टनर के साथ शादी करने वाले हैं. वहीं, भले ही भूषण ने इसमें अपनी पार्टनर का चेहरा छुपाया हो, लेकिन लोगों का मानना है कि वह अनुषा दांडेकर ही हैं. साथ ही लोग लगातार दोनों को बधाई दे रहे हैं. साथ ही मराठी कलाकर ने भी कमेंट किया.

बता दें कि अनुषा दांडेकर पॉपुलर वीजे, एक्ट्रेस और सिंगर है. 9 जनवरी 1981 को सूडान के खारतूम में एक मराठी परिवार में जन्मी अनुषा अपना करियर बनाने के लिए 2002 में मुंबई आ गई थीं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी से की. उन्होंने 'एमटीवी हाउस ऑफ स्टाइल', 'एमटीवी डांस क्रू', 'एमटीवी टीन दीवा', 'एमटीवी न्यूज' और 'एमटीवी लव स्कूल' जैसे शोज किए. इसके अलावा वह इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल' भी होस्ट कर चुकी हैं.

इतना ही नहीं वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. साल 2003 में वह मुंबई मैटिनी, विरुद्ध, एंथनी कौन है? हैलो, सिटी ऑफ गोल्ड, डेल्ही बेली, भावेश जोशी जैसी कई फिल्मों में काम किया है. बता दें कि अनुषा दांडेकर फरहान अख्तर की पत्नी शिबानी दांडेकर की बहन है.

अनुषा की लव लाइफ को लेकर बात करें तो वह करण कुंद्रा के साथ लंबे वक्त तक रिश्ते में रही हैं. दोनों ने काफी वक्त तक डेटिंग की और उसके बाद अलग हो गए. हालांकि एक्ट्रेस ने करण पर धोखा देना का आरोप लगाया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सेशन के दौरान कहा था कि करण ने उन्हें चीट किया था.

First published on: Apr 15, 2026 10:33 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.