---विज्ञापन---

कौन हैं Asha Bhosle की सुपरस्टार भतीजी? जिसने घर से भाग कर की शादी, राज कपूर का ऑफर किया रिजेक्ट

Who is Asha Bhosle's Superstar Niece: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही. दशकों तक अपनी आवाज से हिंदी सिनेमा को सजाने वाली सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया. उन्होंने अपनी आखिरी सांसें 92वें साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली थी. इस दौरान फैंस को उनकी बेटी, बेटे और पूरे परिवार के बारे में बताया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले की सुपरस्टार भतीजी भी है, जिसने घर से भाग कर शादी की थी?

आशा भोसले की ये सुपरस्टार भतीजी कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे हैं, जिनकी रिश्ते में फेमस सिंगर आशा भोसले और लता मंगेशकर की बुआ लगती हैं.

पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म 1 नवंबर 1965 को हुआ, उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बतौर चाइल्ड सिंगर किया. पद्मिनी फिल्मों में कोरस सिंगर के तौर अपनी आवाज दिया करती थी. उन्होंने अपनी बुआ और महान गायिका लता मंगेशकर के साथ मिलकर भी गाना गाया है.

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1972 में आई फिल्म 'एक खिलाड़ी और बावन पत्तें' से की थी, जिसमें उन्होंने पुष्पा के बचपन का किरदार निभाया था. इसके बाद आशा भोसले के सुझाव पर देव आनंद ने उन्हें साल 1974 में आई फिल्म 'इश्क इश्क इश्क' में कास्ट किया था.

इसके बाद पद्मिनी ने कई हिट फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों में पद्मिनी की मासूमियत और उनकी लजाब एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पद्मिनी ने महज 15 साल की उम्र में फिल्मफेयर अवार्ड जीता था.

फिल्मों में आते ही पद्मिनी स्टार बन गई उनके पास बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के फिल्मों की लाइन लग गई. इन्हीं में से एक राज कपूर भी थे, जो पद्मिनी को अपनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में कास्ट करना चाहते थे. लेकिन पद्मिनी ने उनका ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया.

पद्मिनी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने परिवार और माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी. जिसके लिए वो अपने घर से भाग गईं थी. उन्होंने बताया कि वो बस किसी भी हाल में अपने पति टूटू से शादी करना चाहती थी.

First published on: Apr 15, 2026 12:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.