---विज्ञापन---
जब जमाने के सामने खुली थी Vijay Deverakonda की पोल, नजरें चुराने को मजबूर हुईं Rashmika Mandanna

Virosh Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार अपनी लव स्टोरी को नया नाम देने जा रहे हैं. कई सालों तक अपने रिश्ते को बेहद निजी रखने के बाद ये जोड़ा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. फैंस के लिए ये किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है, क्योंकि दोनों ने हमेशा अपने रोमांस को कैमरों और सुर्खियों से दूर रखा.

हालांकि, समय-समय पर ऐसे कई मौके आए जब उनके रिश्ते की झलक सामने आ ही गई. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा 2023 में देखने को मिला, जब रश्मिका फिल्म 'एनिमल' के प्रमोशन के दौरान एक टीवी शो में पहुंचीं थीं, तो शो में उनके को-स्टार रणबीर कपूर ने मजाकिया अंदाज में रश्मिका से कहा था, कि वो स्टेज पर विजय देवरकोंडा को फोन करें.

उस शो को होस्ट नंदामुरी बालकृष्ण कर रहे थे, और वहीं मौजूद थे फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा... जैसे ही रश्मिका ने फोन मिलाया, विजय ने तुरंत कॉल रिसीव करते हुए कहा, 'क्या हाल है, रे?' बस फिर क्या था, ये प्यारा-सा संबोधन सुनते ही रश्मिका शरमा गईं, और उनकी झिझक साफ नजर आई.

रणबीर कपूर भी ये नजारा देखकर हंस पड़े. उस पल ने फैंस के शक को और मजबूत कर दिया था, कि दोनों के बीच कुछ खास जरूर है. विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी.

इसके बाद 2019 की फिल्म 'डियर कॉमरेड' में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था. यहीं से दोनों की दोस्ती गहराई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया. रश्मिका इससे पहले 2017 में एक्टर रक्षित शेट्टी से सगाई कर चुकी थीं, जो 2018 में टूट गई थी.

वहीं विजय के नाम भी कुछ अफवाहें जुड़ीं, लेकिन कोई रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. 2022 के बाद से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई थीं. आखिरकार, अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में एक निजी समारोह में उन्होंने सगाई की और अब 26 फरवरी को शादी की पुष्टि कर दी है.

दोनों ने अपने रिश्ते को फैंस के दिए गए नाम 'विरोष' के नाम समर्पित करते हुए, इसे 'विरोष की शादी' बताया है. अब फैंस बेसब्री से इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरों और वीडियोज़ का इंतजार कर रहे हैं.