Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

क्या है दिव्यांका सिरोही की मौत की वजह? आखिरी पलों में क्या हुआ था, भाई ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

मनोरंजन जगत से आज बुधवार को बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां 30 साल की उभरती एक्ट्रेस के निधन की खबर ने परिवारवालों से लेकर उनके फैंस तक को गहरा सदमा दिया है, शुरुआती जानकारी में बताया गया था, कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई, लेकिन अब उनके भाई ने आखिरी पलों से जुड़ी बातों को सामने लाया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है.

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की उभरती एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही ने महज 30 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. 21 अप्रैल की रात उनका निधन हो गया, जबकि 22 अप्रैल को गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस खबर से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर है, लेकिन उनकी मौत की असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है.

शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि दिव्यांका की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि, अब उनके भाई हिमांशु के बयान ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है. उन्होंने बताया कि मौत से पहले जो कुछ हुआ, वो बेहद चौंकाने वाला था.

हिमांशु के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक दिव्यांका की तबीयत बिगड़ गई, और वो फर्श पर गिर पड़ीं. गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी, और खून भी निकला. जब तक परिवार के अन्य सदस्य, खासकर छोटा भाई दीपांशु, उनके पास पहुंचे, तब तक उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

अब सवाल यही उठ रहा है, कि आखिर दिव्यांका की मौत हार्ट अटैक से हुई या सिर में लगी चोट इसकी वजह बनी? फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे मामला और उलझता जा रहा है.

दिव्यांका सिरोही ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली थी. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक ने उन्हें पहचान दिलाई, जहां उनके वीडियोज तेजी से वायरल हुए. खासकर पंजाबी गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नीं तू' पर उनका वीडियो काफी पॉपुलर हुआ.

इसके बाद उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला. उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया और धीरे-धीरे अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाई. उनका करियर अभी ऊंचाई की ओर बढ़ ही रहा था, कि अचानक उनकी मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया.

बहरहाल, परिवार और फैंस दोनों ही गहरे सदमे में हैं. वहीं उनकी मौत की असली वजह जानने के लिए लोग अब ऑफीशियल जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Apr 22, 2026 08:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.