डॉन 3 से रणवीर सिंह बाहर हो चुके हैं. उन्होंने फरहान अख्तर की ये फ्रेंचाइजी फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद छोड़ दी थी. जिसके बाद उनके और फरहान अख्तर के बीच विवाद खड़ा हो गया. हालांकि अब रणवीर सिंह ने इस विवाद पर विराम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि रणवीर सिंह इस विवाद को खत्म करने के लिए फरहान अख्तर को कुछ करोड़ रुपये कथित तौर पर देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं कि क्या मामला है.
विवाद खत्म करने के लिए रणवीर देंगे इतने करोड़?
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने अपनी साइनिंग फीस वापस करने पर सहमति जताई है, जो कि जानकारी के मुताबिक 10 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर से वादा किया है वह एक्सेल एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म में अपनी हिस्सेदारी देंगे. हालांकि हिस्सेदारी का प्रतिशत अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है. हालांकि अभी तक ऑफिशियल तौर पर न तो रणवीर सिंह और न ही फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है.
जानें क्या है पूरा विवाद
बता दें कि रणवीर सिंह के डॉन 3 से बाहर होने के बाद तनाव बढ़ गया था. इस फिल्म से बाहर होने की वजह खबरों के मुताबिक स्क्रिप्ट को लेकर असहमति थी. पहले खबरें सामने आईं थी कि एक्सेल एंटरटेनमेंट प्री-प्रोडक्शन का खर्च, शेड्यूल में बदलाव और नुकसान का हवाला देते हुए 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. प्रोडक्शन हाउस का कहना था कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने से नुकसान हो रहा है. वहीं, रणवीर सिंह ने जानकारी के मुताबिक स्क्रिप्ट से असंतुष्टि जताई थी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के कारण उन्होंने इस मूवी को छोड़ने का फैसले किया.
इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह
काम को लेकर बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर खबरों में छाए हैं. यह फिल्म 19 मार्च से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं इसके बाद वह जॉम्बी थ्रिलर फिल्म प्रलय में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- इस भोजपुरी हसीना ने चोरी छुपे रचाई शादी, तस्वीरें देख हैरान हुए फैंस, बोले- ‘ये शूटिंग है या सच’