---विज्ञापन---
दिग्गज कॉमेडियन ने इस सेलिब्रिटी को कहा ‘आतंकवादी…’, बोले- कुछ बुरा होने वाला है…
Veteran Comedian Calls Samay Raina is Terrorist: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा वैसे तो इस समय अपने कनाडा वाले कैफे के पास हुई फायरिंग को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी के साथ उनके 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड की भी खूब बातें हो रही हैं. कपिल शो के इस नए एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहवादिया आए थे.
'लेटेंट' विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद को लेकर फिर से एक चौंकाने वाला खुलासा किया. इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज कॉमेडियन सुनील पाल की जमकर खिंचाई भी की.
कपिल ने दी थी वॉर्निंग
'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद पर बात करते हुए समय रैना ने बताया कि कपिल शर्मा ने मामला बिगड़ने से काफी पहले ही उन्हें वॉर्निंग दी थी. एपिसोड में पहले कपिल ने कहा, 'मैंने समय के कई एपिसोड देखे हैं. मैंने समय को फोन भी किया. मैंने फोन करके इससे पूछा, 'तुम्हारे खिलाफ एक भी मामला क्यों नहीं है?'
कुछ बुरा होने वाला...
कपिल अपनी बात पूरी करते इसके पहले समय ने कहा, 'मैं कसम खाता हूं, जिस दिन मेरा शो बंद हुआ, उससे एक दिन पहले सर ने मुझे फोन किया था, उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारे साथ कुछ बुरा होने वाला है.' इस पर कपिल ने आगे कहा, 'मैंने उनसे कहा कि अब आप सुर्खियों में हैं, सावधान रहें. मैं यह बात अपने एक्सपीरियंस से कह रहा था.'
कॉमेडी का आतंकवादी
इस एपिसोड में समय और दिग्गज कॉमेडियन सुनील पाल के बीच भी तीखी और मजेदार बातचीत देखने को मिली. सुनील ने मजाक करते हुए सोशल मीडिया सेलिब्रिटी समय को 'कॉमेडी का आतंकवादी' कहा. इस पर कपिल ने कहा, 'सुनील भाई आपने समय को अपने मुंह से ऐसा कौन-सा ग्रेनेड फेंके हुए देख लिया? थोड़ा कर बोला करें.'
आप ब्रश क्यों नहीं करते...
हालांकि, समय ने भी सुनील पाल को इस तीखे तंज का मजेदार जवाब दिया है. समय ने कहा, इनको मुझसे इतनी ही दिक्कत है कि मैं क्या कहूं, मुंह से ग्रेनेड मारता हूं, मैं क्या बोलूं, बताइए जो भी दिक्कत है. मैं मेले में परफॉर्म नहीं करता हूं, मैं उल्टी-सीधी बातें करता हूं. मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं सर, बस एक ही है. आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार.'