Friday, 26 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV TRP Report: ‘अनुपमा’ फिर हुई फेल, इस शो ने मारी बाजी, तुलसी का जादू भी पड़ा फीका!

---विज्ञापन---

TV TRP Report: टीवी इंडस्ट्री की 24वें सप्ताह की टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई है और इस बार भी कई बड़े शोज की किस्मत पलटती नजर आई. जहां एक तरफ लंबे समय तक टीआरपी पर राज करने वाला शो 'अनुपमा' लगातार संघर्ष करता दिख रहा है, वहीं 'गंगा माई की बेटियां' ने एक बार फिर नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों की पुरानी पसंद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' भी इस बार खास कमाल नहीं दिखा सकी.

TRP लिस्ट में कौन सबसे ऊपर ?

TRP लिस्ट में सबसे ऊपर 'गंगा माई की बेटियां' का नाम है. सरगुन मेहता और रवि दुबे के प्रोडक्शन में बन रहे इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 1.9 की रेटिंग के साथ यह सीरियल इस सप्ताह का नंबर वन शो बन गया है.

---Advertisement---

दूसरे स्थान पर इस शो ने मारी बाजी

दूसरे स्थान पर जी टीवी का पॉपुलर शो 'वसुधा' रहा. शो ने लगातार अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और इस सप्ताह भी 1.8 रेटिंग हासिल कर टॉप 2 में जगह बनाई. वहीं तीसरे नंबर पर 'तुम से तुम तक' ने कब्जा जमाया. दर्शकों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है, जिसका असर टीआरपी पर साफ दिखाई दे रहा है. शो को 1.7 रेटिंग मिली है.

'नागिन 7' रहा चौथे स्थान पर

चौथे स्थान पर प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर 'नागिन 7' रहा. शो का आखिरी एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आया और इसी वजह से यह 1.6 रेटिंग के साथ टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहा. जाते-जाते भी 'नागिन 7' ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी.

---Advertisement---

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नहीं चला जादू

वहीं पांचवें नंबर पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' रहा. एक समय दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में रहने वाला यह शो अब टीआरपी में लगातार पिछड़ता नजर आ रहा है. इस सप्ताह इसे 1.5 रेटिंग मिली, जो इसकी गिरती लोकप्रियता की ओर इशारा करती है.

'अनुपमा' लगातार कर रही संघर्ष

सबसे बड़ा झटका रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' को लगा है. 1.5 रेटिंग हासिल करने के बावजूद शो टॉप 5 में जगह नहीं बना पाया. लगातार बदलती कहानी और नए ट्विस्ट दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं. यही वजह है कि कभी टीआरपी का बादशाह रहा 'अनुपमा' अब अपनी पुरानी चमक वापस पाने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है.

---Advertisement---

कौन जीतेगा अगली बाजी?

बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में कौन सा शो दर्शकों का दिल जीतकर टीआरपी की इस जंग में बाजी मारता है.

First published on: Jun 25, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola