Sunday, 19 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले की मौत के मामले में आया बड़ा अपडेट, AICWA ने उठाया ये बड़ा कदम

---विज्ञापन---

TV Actress Sanchita Ugale Death Case Update: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की आत्महत्या के मामला करीब एक महीने बाद फिर से उठ खड़ा हुआ है. अब इस मामले को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपने एक्टिंग की छाप छोड़ चुकीं संचिता उगले की मौत के केस में ऑल इंडिया सिनेमा वर्कर्स असोशिएशन (AICWA) ने एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, AICWA ने संचिता उगले की मौत की जांच के लिए एक स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) के गठन की मांग की है. इसके लिए AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम से मुलाकात भी की है.

एक्ट्रेस के मौत की जांच के लिए SIT की मांग

AICWA के अनुसार, सुरेश गुप्ता ने महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश रामदास कदम से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने संचिता उगले की मौत की जांच के लिए SIT के गठन की मांग करते हुए मंत्री को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा है.

---Advertisement---

उचित कानूनी कार्रवाई...

मुलाकात के दौरान, सुरेश गुप्ता ने मंत्री से अनुरोध किया कि इस मामले के हर पहलू की एसआईटी से निष्पक्ष गहन जांच करवाई जाए ताकि जनता के सामने इस मामले की सारी सच्चाई आ जाए और संचिता उगले के परिवार को न्याय मिल सके. वहीं, गृह राज्य मंत्री ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए, मीरा-भयंदर के पुलिस आयुक्त को उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने और मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है.

महाराष्ट्र के मंत्री का आदेश

AICWA के मुताबिक, मामले की जिम्मेदारी लेते हुए, गृह राज्य मंत्री ने कथित तौर पर मीरा-भयंदर के पुलिस आयुक्त को उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने और मामले की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा, उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि वो इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार को सौंपें.

---Advertisement---

सच्चाई सामने आ...

महाराष्ट्र सरकार को लिखे अपने पत्र में AICWA ने कहा, 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन की तरफ से मैं आपको एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से जुड़े मामले में लिख रहा हूं, जिन्होंने रविवार, 14 जून 2026 की शाम लगभग 7 बजे महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. उनकी मौत से जुड़े हालात गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं जिनके लिए एक निष्पक्ष जांच की जरूरत है ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके.

First published on: Jul 18, 2026 09:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola