Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी की इस चहेती बहू ने छोड़ दी एक्टिंग, फिर शुरू किया ये नया काम, फैंस भी रह गए शॉक्ड!

---विज्ञापन---

TV Actress Quit Acting: भारतीय मनोरंजन जगत में हर एक एक्टर और एक्ट्रेस के लिए अपनी पहचान बना पाना बहुत ही मुश्किल है. इसके बाद भी टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक में आपको कई ऐसे एक्टर्स के उदाहरण मिल जाएंगे, जिन्होंने एक्टिंग को छोड़ कोई दूसरा करियर शुरू किया है. आज एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपना शानदार एक्टिंग करियर छोड़ दिया और अब अपना पैशन फॉलो कर रही हैं. टीवी की इस चहेती बहू ने हाल ही में खुद इस बात का खुलासा किया है.

एक्टिंग छोड़ दी...

हम इस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की चहेती बहुओं में से एक रीवा बब्बर हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में दामिनी विरानी के किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुईं रीवा बब्बर ने इंडिया नाउ एंड हाउ को दिए एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है और एक सफर की ओर बढ़ रही हैं.

---Advertisement---

बहुत कम समय...

रीवा बब्बर ने कहा, 'कैमरे के सामने लगभग दो दशक बिताने के बाद, मैं एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई जहां मैं कुछ ऐसा चाहती थी जो टीवी उसे नहीं दे सकता था, और वह है टाइम. डेली सोप के लगातार बिजी शिड्यूल का मतलब था कि सालों तक एक सेट से दूसरे सेट पर भागदौड़ करते रहना, जिससे ट्रेवलिंग या खुद की हॉबी के लिए बहुत कम समय बचता था.'

एक सेट से दूसरे सेट...

रीवा बब्बर ने आगे कहा, 'मैं और जयादा ट्रेवल करना चाहती थी. मैं अपने लिए और ज्यादा समय चाहती थी. मुझे तो यह भी नहीं पता कि मेरे 20s कैसे गुजर गए, क्योंकि मैं लगातार एक सेट से दूसरे सेट पर भागती रहती थी. ऐसा ही एक पल आया जब मैंने हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान के बच्चों की जन्मदिन की पार्टी में तस्वीरें खींचीं.'

---Advertisement---

कैमरे के पीछे...

रीवा बब्बर ने आगे कहा, 'गौरी ने मुझसे कहा, 'ये बहुत अच्छी तस्वीरें हैं. तुम्हें यह करना चाहिए.' तब मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं फोटोग्राफी को गंभीरता से आगे बढ़ाना चाहती हूं, तो मुझे एक प्रोफेशनल कैमरा खरीदना होगा और इस आर्ट को ठीक से सीखना होगा. मैंने अपनी जिंदगी का ज्यादातर समय कैमरे के सामने बिताया; अब मैंने कैमरे के पीछे काम करने का फैसला किया.' रीवा ने कहा कि अब वो अपनी फोटोग्राफी पर फोकस कर रही है.  

First published on: Jun 27, 2026 11:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola