Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री में धड़ल्ले से हो रहा ये गैर-कानूनी काम? एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल

---विज्ञापन---

TV Actress Big Claim On Industry Party 'कहानी सात फेरों', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर' और 'ममता और रिश्तों का चक्रव्यूह' जैसे टीवी सीरियल में काम करके घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री इस समय खबरों की हैडलाइन में छाई हुईं हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने टीवी इंडस्ट्री की अंदर वाली दुनिया की कुछ ऐसी सच्चाई को लोगों के सामने रख दिया है. जिससे सुनने के बाद सभी के कान खड़े हो गए है. नारायणी शास्त्री का ये बयान सेलेब्स पार्टी के दौरान ड्रग्स के सेवन से जुड़ा है, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस शुरू कर दी है.

नशीले पदार्थों का सेवन...

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में नारायणी शास्त्री ने बताया कि उन्होंने खुद इंडस्ट्री के सेलेब्स की पार्टियों में लोगों को कोकीन और एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते देखा है. नारायणी ने कहा, 'मैंने पार्टियों में लोगों को कोकीन और एमडीएमए का सेवन करते देखा है. पहले लोग शराब पीते और नाचते थे, लेकिन अब हालात बहुत बदल गए हैं.'

---Advertisement---

ड्रग्स पर बेस्ड पार्टी...

नारायणी ने दावा किया कि कुछ पार्टियां अब ड्रग्स को ध्यान में रखकर ऑर्गनाइज की जाती हैं. उन्होंने कहा, 'ऐसी पार्टियां होती हैं जिनका बजट ड्रग्स पर बेस्ड होता है. यही सच्चाई है, चाहे लोग इसे माने या न माने.' नारायणी ने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में हर कोई ऐसे काम में शामिल नहीं होता और पूरी इंडस्ट्री को एक ही तराजू पर तौलना पूरी तरह से गलत होगा.

अपनी आंखों से देखा...

नारायणी ने आगे कहा, 'मैं यह नहीं कह रही कि हर कोई ऐसा करता है. कई लोग मेहनती और अच्छे होते है और इन सब से दूर रहते हैं. लेकिन मैंने जो अपनी आंखों से देखा है, उसे मैं नकार नहीं सकती.'

---Advertisement---

इन पार्टियों में मजा...

नारायणी ने आखिर में कहा, 'मुझे अब इन पार्टियों में मजा नहीं आता. मैं ऐसे माहौल में रहने की बजाय घर पर या करीबी दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करती हूं जहां मैं अच्छा महसूस नहीं करती.'

First published on: Jul 24, 2026 09:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola