Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

संचिता उगले की मौत के बाद लगे आरोपों पर पहली बार बोले उज्ज्वल शर्मा, कहा- ‘बिना सच जाने मुझे…’

संचिता उगले की मौत के बाद लगे आरोपों पर पहली बार बोले उज्ज्वल शर्मा. एक्टर ने बताया कैसे इस विवाद ने उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी को प्रभावित किया.

---विज्ञापन---

Sanchita Ugale

टीवी एक्टर उज्ज्वल शर्मा ने पहली बार एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद उन पर लगे आरोपों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि इस पूरे विवाद ने उनकी निजी जिंदगी के साथ-साथ करियर पर भी गहरा असर डाला है. एक्टर का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले ही लोगों ने उन्हें दोषी मान लिया, जिसकी वजह से उन्हें मेटली और इमोशनली तौर पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

क्या बोले एक्टर?

बता दें कि ‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने 14 जून को महाराष्ट्र के पालघर जिले स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी. मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब एक्ट्रेस इंद्राक्षी कांजीलाल ने आरोप लगाया कि संचिता को उनके ‘साजन घर’ के को-स्टार उज्ज्वल शर्मा द्वारा परेशान किया जा रहा था.

---विज्ञापन---

लंबे समय बाद तोड़ी चुप्पी

अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए उज्ज्वल शर्मा ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि जैसे ही उनका नाम इस मामले में सामने आया, उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच में पूरा सहयोग किया. एक्टर के मुताबिक, उन्होंने पुलिस के सामने अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया और बातचीत के स्क्रीनशॉट समेत सभी जरूरी सबूत भी सौंपे.

एक्टर ने झेली परेशानी

उज्ज्वल ने बताया कि मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनका मोबाइल नंबर वायरल हो गया. इसके बाद उन्हें लगातार गाली-गलौज भरे मैसेज, ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं. उनका कहना है कि बिना किसी जांच के नतीजे का इंतजार किए लोगों ने उन्हें अपराधी मान लिया, जिससे उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा.

परिवार को भी हुई परेशानी

एक्टर ने कहा कि इस विवाद का असर सिर्फ उन्हीं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके परिवार को भी इसका सामना करना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनके करीबियों को भी मानसिक तनाव झेलना पड़ा और पूरे परिवार के लिए यह समय बेहद कठिन था.

---विज्ञापन---

प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ा असर

उज्ज्वल शर्मा के मुताबिक, इस घटना ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी असर डाला. उन्हें मानसिक तनाव, भावनात्मक दबाव और काम से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया है और उन्हें उम्मीद है कि सच सामने आने के बाद लोगों की गलतफहमियां भी दूर हो जाएंगी.

First published on: Jul 24, 2026 07:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola