Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TRP में बड़ा उलटफेर! ‘अनुपमा’ टॉप 5 से बाहर, इस शो ने मारी बाजी बना नंबर-1

---विज्ञापन---

TRP Report: इस हफ्ते की TRP रिपोर्ट में कई पॉपुलर शोज की रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. जहां नए फैमिली ड्रामा दर्शकों का दिल जीत रहे हैं, वहीं लंबे समय से TRP चार्ट पर राज करने वाले शोज की पकड़ कमजोर पड़ी है. इस हफ्ते 'गंगा माई की बेटियां' ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया है.

गंगा माई की बेटियां

इस शो की इमोशनल कहानी और दमदार ट्विस्ट दर्शकों को लगातार बांधे हुए हैं. इसी का नतीजा है कि इसे 1.9 की TRP मिली है और यह इस सप्ताह का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया. जिसे दर्शकों से दिल खोलकर प्यार मिला है.

---Advertisement---

दूसरे पायदान पर इस शो ने बनाई पहचान

दूसरे स्थान पर 'वसुधा' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. शो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है और दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. 1.8 की TRP के साथ यह टॉप-2 में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा. खास बात यह है कि इसने एक बार फिर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को पीछे छोड़ दिया है.

तीसरे स्थान पर इस शो ने बनाई धाक

तीसरे नंबर पर शरद केलकर स्टारर 'तुम से तुम तक' ने जगह बनाई है. शो की रोमांटिक कहानी और अनु-आर्या की शादी वाला ट्रैक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि यह 1.8 की TRP के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

---Advertisement---

चौथे पायदान पर एकता कपूर का ये शो

वहीं, एकता कपूर की सुपरनैचुरल सीरीज 'नागिन 7' ने फिनाले के बाद जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. शो चौथे स्थान पर पहुंच गया है और इसकी TRP 1.5 रही. फिनाले एपिसोड को मिले शानदार रिस्पॉन्स का फायदा शो को रेटिंग में साफ दिखाई दिया.

TRP चार्ट में टॉप पर रहने वाला शो पांचवें नंबर पर खिसका

सबसे बड़ा झटका 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को लगा है. कई हफ्तों तक TRP चार्ट में टॉप पर रहने वाला यह शो अब पांचवें नंबर पर खिसक गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों का एक वर्ग मौजूदा ट्रैक से पूरी तरह जुड़ नहीं पा रहा है, जिसका असर रेटिंग पर देखने को मिला है.

---Advertisement---

नए कंटेंट वाले शोज पुराने दिग्गजों को दे रहे कड़ी टक्कर

टॉप-10 की लिस्ट में 'अनुपमा' छठे, 'लाफ्टर शेफ्स 3' सातवें, 'जगधात्री' आठवें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नौवें और 'उड़ने की आशा' दसवें स्थान पर रहे. कुल मिलाकर, इस हफ्ते की TRP रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि दर्शकों की पसंद तेजी से बदल रही है और नए कंटेंट वाले शोज पुराने दिग्गजों को कड़े चैलेंज दे रहे हैं.

First published on: Jun 19, 2026 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola