Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tejasswi Prakash और Karan Kundrra ने गुपचुप रचाई शादी? फैंस ने ऐसे पकड़ी चोरी

---विज्ञापन---

Tejasswi Prakash Karan Kundrra Wedding: टीवी के सबसे पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई नई तस्वीर या शादी की अफवाह नहीं, बल्कि मॉरिशस वेकेशन के दौरान सामने आया एक मजेदार पल है. करण के नए व्लॉग में तेजस्वी ने मजाक-मजाक में खुद को उनकी बीवी बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उनकी शादी की चर्चा फिर तेज हो गई है.

क्या है आखिर मामला?

दरअसल, करण कुंद्रा इन दिनों तेजस्वी प्रकाश के साथ मॉरिशस में छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस ट्रिप का एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें दोनों के बीच की प्यारी नोकझोंक ने फैंस का दिल जीत लिया.

---Advertisement---

तेजस्वी क्या कहती दिखीं करण से?

वीडियो में करण, तेजस्वी से मजाक करते हुए कहते हैं, 'तुम मेरी पत्नी नहीं हो ना?' इस पर तेजस्वी बिना देर किए जवाब देती हैं, 'अरे, मैं तेरी बीवी हूं.' तेजस्वी की यह बात सुनकर करण मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अच्छा जी.' इसके बाद तेजस्वी फिर हंसते हुए कहती हैं, 'मैं तुम्हारी बीवी हूं, भूल जाते हो क्या?'

TejRan का वीडियो हो रहा वायरल

हालांकि यह पूरी बातचीत मजाकिया अंदाज में हुई, लेकिन इस छोटे से पल ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. 'TejRan' के फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और एक बार फिर यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों ने शादी कब की?

---Advertisement---

तेजस्वी एक शिकायत करती भी दिखीं

व्लॉग में एक और दिलचस्प पल भी देखने को मिला. तेजस्वी ने शिकायत की कि मॉरिशस ट्रिप के दौरान करण ने उनकी अच्छी तस्वीरें नहीं खींचीं. इस पर करण ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी शानदार तस्वीरें जरूर लेंगे. वीडियो के अंत में करण ने बड़े प्यार से तेजस्वी से आई लव यू बेबी भी कहा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.

'बिग बॉस 15' से दोनों की लव स्टोरी चढ़ी थी परवान

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2021 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' से हुई थी. शो के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और तब से यह जोड़ी लगातार साथ है. पिछले कुछ सालों में उनकी शादी को लेकर कई बार अफवाहें सामने आईं, लेकिन दोनों ने अब तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं की है.

---Advertisement---

फैंस की निगाहें किस पर अटकीं?

फिलहाल, मॉरिशस से सामने आए इस प्यारे व्लॉग ने एक बार फिर फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को शादी का नाम देंगे या यह सिर्फ प्यार भरी नोकझोंक तक ही सीमित रहेगा.

First published on: Jun 28, 2026 05:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola