---विज्ञापन---
इस एक्टर के साथ तीसरी शादी रचाएंगी श्वेता तिवारी? फैंस को मिला जवाब
श्वेता तिवारी संग तीसरी शादी की खबरों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी. जानिए अभिनेता ने लिंकअप और शादी की अफवाहों पर क्या कहा?
टीवी के पॉपुलर एक्टर विशाल आदित्य सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, शो से बाहर होने के बाद विशाल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलकर बात की. खासतौर पर श्वेता तिवारी के साथ उनके लिंकअप और शादी की अफवाहों पर एक्टर ने साफ जवाब दिया है.
विशाल का खुलासा
विशाल आदित्य सिंह का सोशल मीडिया पर अच्छा खासा फैन बेस है. ऐसे में जब वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' से बाहर हुए तो उनके फैंस काफी निराश नजर आए. शो से बाहर निकलने के बाद टेली चक्कर से बातचीत में विशाल ने अपने करियर के साथ-साथ श्वेता तिवारी के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी कई बातें कहीं.
श्वेता को लेकर क्या बोले विशाल?
श्वेता तिवारी के साथ अफेयर की खबरों पर विशाल ने नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी कुछ भी बोल सकता है. विशाल के मुताबिक, जब उनके बारे में इस तरह की बातें सामने आती हैं तो उन्हें सबसे ज्यादा बुरा इस बात का लगता है कि कई बार जान-पहचान वाले लोग भी इन अफवाहों का मजा लेते हैं.
श्वेता को लेकर क्या बोले विशाल?
एक्टर ने श्वेता को अपनी बेहद अच्छी दोस्त बताया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी दोस्ती इतनी अच्छी है कि वह उन्हें 'तिवारी जी' भी कह सकते हैं और 'मॉम' भी. विशाल ने साफ किया कि श्वेता उनकी मां नहीं हैं, बल्कि सबसे पहले उनकी अच्छी दोस्त हैं.
शादी की अफवाहों पर भी दिया जवाब
जब विशाल से श्वेता के साथ शादी की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को जो बोलना है, बोलने दीजिए. उन्होंने अपनी बात समझाने के लिए हाथी और कुत्ते का उदाहरण भी दिया. विशाल का कहना है कि वह इन बातों पर ध्यान नहीं देते और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते रहते है.।
विशाल ने क्या कहा?
विशाल ने यह भी बताया कि ऐसी अफवाहों की वजह से अब वह और श्वेता पहले की तरह सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें पोस्ट नहीं करते. दोनों की मुलाकातें भी पहले के मुकाबले कम हो गई हैं.
श्वेता की परेशानी को लेकर चिंतित हैं विशाल
विशाल ने कहा कि वह खुद एक पुरुष हैं, इसलिए ऐसी बातों को शायद संभाल सकते हैं, लेकिन श्वेता दो बच्चों की मां हैं और उनकी जिंदगी पहले से ही कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुकी है. यही वजह है कि वह नहीं चाहते कि अफवाहों का असर उनकी दोस्त पर पड़े.
कैसा है दोनों का रिश्ता?
बहरहाल, विशाल की बातों से इतना तो साफ है कि श्वेता तिवारी के साथ उनका रिश्ता सिर्फ गहरी दोस्ती का है. शादी या अफेयर की खबरों में फिलहाल कोई सच्चाई नहीं है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.