---विज्ञापन---
KSBKBT 2: 51 साल का पोता और 50 साल की दादी! शो में इस शख्स की एंट्री से घूमा फैंस का सिर, जानें क्या बोले एक्टर?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2:टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक पर इस समय सिर्फ सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बात की जा रही है. दरअसल, सीरियल में तुलसी विरानी के पोते की एंट्री हुई है, जिससे फैंस का सिर पूरी तरह से घूम गया है. अब हर तरफ लोग इसी बात कर रहे हैं; इसकी वजह से शो मेकर्स को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी विरानी का पोता बनकर आने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि आकाशदीप सैगल हैं. शो के पहले पार्ट में उन्होंने तुलसी के बेटे अंश गुजराल का किरदार निभाया था और वो तुसली के पोते बनकर लौटे हैं.
हालांकि, ऑडियंस को शो में आकाशदीप सैगल की तुसली के पोते के रूप में एंट्री कुछ खास पसंद नहीं आई है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि इस रोल के लिए एक्टर आकाशदीप सैगल काफी बड़ी उम्र के दिखते हैं. दरअसल, इस समय आकाशदीप सैगल की उम्र 51 साल है, वहीं, तुसली का किरदार निभा रही स्मृति ईरानी की उम्र 50 साल है.
जूम को एक इंटरव्यू में एक्टर आकाशदीप ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अपनी वापसी की बात करते हुए कहा, 'यह ग्रोथ का एक बेस्ट उदाहरण है. बेटे का किरदार निभाना विद्रोह के बारे में था; पोते का किरदार निभाना विरासत के बारे में है. प्रोफेशनली ये एक शानदार बदलाव है. ये बात की याद दिलाती है कि भले ही दरवाजे पर नाम बदल जाए, लेकिन अभिनय की आत्मा वही रहती है.'
आकाशदीप ने आगे कहा, 'जब एकता का फोन आता है, तो यह सिर्फ प्रस्ताव नहीं होता; यह एक विजन होता है. हमने साथ मिलकर इतिहास रचा है, और हम दोनों जानते थे कि इस विरासत की वापसी के लिए एक स्पेशल वापर की जरुरत थी.'
आकाशदीप ने आगे कहा, 'मुझे रियांश के किरदार के लिए चुनना सिर्फ कास्टिंग नहीं थी; यह उस 'एक्स-फैक्टर' को वापस लाने का एक स्ट्रेटेजिक कदम था, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की कास्ट के साथ दोबारा मिलना मेरे लिए रियूनियन जैसा था.